29 Aug 2022
दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूब गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक-एक कर सभी पांच लड़कों के शव यमुना से बरामद कर लिए शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी मृतक ग्रेटर नोएडा के लिए सलारपुर गांव के रहने थे। इनमें दो सगे भाईयों की भी डूबने से मौत हुई है। शुरुआत में सूचना नोएडा पुलिस को जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुना में डूबने से नोएडा के पांच युवकों की मौत
29 Aug 2022 12:17AM,by: Imran Khan
रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 51वीं बैठक का रविवार को समापन हो गया (51st meeting of all India mayors council). समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके थीं. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने की. अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक का समापन
29 Aug 2022 12:17AM,by: Imran Khan
गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस पर्व को लेकर शहर के मूर्तिकारों ने अलग-अलग थीम पर मूर्तियां बनाई है. जो लगभग पूरी तरह बनकर तैयार भी हो चुकी है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मूर्तिकार के यहां लेकर आए हैं, जिनकी बनाई मूर्तियां न केवल चर्चा का विषय है, बल्कि आकर्षण का केंद्र भी. क्योंकि इस परिवार ने वनोपज से जुड़ी मूर्ति बनाई है. अर्थात इसमें हर्रा, बहेरा, तेंदूपत्ता, चार और चिरंजी से मूर्ति को बनाई गई है. वैसे तो मूर्तिकार शिव चरण यादव का परिवार आम दिनों में गुपचुप का ठेला लगाते हैं, लेकिन गणेशोसत्व के इस खास मौके पर पूरा परिवार एक होकर मूर्तियां बनाने में जुट जाते हैं. यहां की मूर्तियां हर साल अलग अलग थीम पर होती है. जिसकी वजह से दूर दूर से लोग मूर्तियों का ऑर्डर देने आते हैं. वनोपज से बनाई गणपति की मूर्ति
29 Aug 2022 12:16AM,by: Imran Khan
रायपुर: रायपुर में यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन को मोदी की महंगाई झांकी का नाम दिया गया. इस झांकी में तमाम तरीके की वस्तुओं को प्रदर्शित करके उनके वर्तमान मूल्य और पिछले कुछ वर्षों में किस तरीके से मूल्य में वृद्धि हुई है. उसका जिक्र किया गया. यह विरोध प्रदर्शन कोतवाली चौक में समाप्त हुआ।
29 Aug 2022 12:16AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना केसों में कमी आई है. प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 1.96% है. रविवार को प्रदेश में हुए 2 हजार 444 सैंपलों की जांच में 48 लोगों की कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश के 11 जिलों से 48 कोरोना संक्रमित पाए गए. प्रदेश में आज किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज की संख्या 1207 है.
29 Aug 2022 12:16AM,by: Imran Khan
रायपुरः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश में एक साथ 11 अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक शहला निगार को सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,गोविंदराम चुरेन्द्र को सचिव, छग पुलिस जवाब प्राधिकरण,प्रसन्ना आर को सचिव, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, डॉ. सी.आर. प्रसन्ना को सचिव, कौशल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
29 Aug 2022 12:16AM,by: Imran Khan
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को भी याद किया। गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
29 Aug 2022 12:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




