29 Dec 2020

Generic placeholder image

  रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में शासकीय संकल्प पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की कि भारत सरकार बस्तर के नगरनार इस्पात संयंत्र का डिस्इंवेस्टमेंट न करे, डिस्इंवेस्टमेंट की स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार इस संयंत्र को खरीदने के लिए तैयार है। इस संयंत्र को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इसे चलाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सदन में यह शासकीय संकल्प - ‘यह सदन केन्द्र सरकार से यह अनुरोध करता है कि भारत सरकार के उपक्रम एनएमडीसी द्वारा स्थापनाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र, जिला बस्तर का केन्द्र सरकार द्वारा विनिवेश न किया जाए। विनिवेश होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन इसे खरीदने हेतु सहमत है’ सर्वसम्मति से पारित किया गया।

29 Dec 2020 12:24PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार रात बदमाश बिल्लू श्रीवास की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश को तीन गोलियां मारी गईं।उसे लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि बिल्लू की उसके ही साथी संजय पांडेय ने हत्या की है। दोनों के बीच तीन दिन पहले विवाद हुआ था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का है। जानकारी के मुताबिक,लालखदान निवासी बिल्लू श्रीवास उर्फ सुनील (40) आदतन अपराधी था। सोमवार शाम वह अपने साथी नागेंद्र राय के साथ घूमने गया था। रात करीब 8 बजे वह लौटा और कार से उतरकर घर के अंदर जाने लगा। आरोप है कि तभी बाइक सवार लालखदान निवासी संजय पांडेय ने बिल्लू पर 3 फायर किए। जिस्से सीने में दो और एक गोली बिल्लू की पीठ में लगी थी। दोस्त ने ही ले ली जान:बिलासपुर में बदमाश की गोली मारकर हत्या

29 Dec 2020 12:05PM,
by: Imran Khan