29 Dec 2020
मेलबर्न टेस्ट में भारत जीत के करीब है।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चरमरा गई। पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 131 रनों की बढ़त बनाई थी. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर किया था। 101 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 197/9 (दूसरी पारी) 101 ओवर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 197 रन 9 पिकेट के नुकसान पर है, जोश हेजलवुड (9 रन) और मिशेल स्टार्क (12 रन) क्रीज पर हैं।$द्द्£ ऑस्ट्रेलिया नेपाली भारत पर 66 रन की बढ़त बनाई है. भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को 1- 1 विकेट मिले. टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 131 रनों की बढ़त बनाई। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर किया था
29 Dec 2020 05:15AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो गई है। ब्रिटेन से आए 6 लोग कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है।
29 Dec 2020 04:51AM,by: Thaneshwar sahu
कानपुर के पोस्टमास्टर जनरल ने सोमवार को एक अधिकारी को निलंबित कर दिया, जिसके एक दिन बाद कानपुर डाक विभाग ने गैंगस्टर छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी की छवियों के साथ 5 रुपये का टिकट जारी किया। पोस्टमास्टर जनरल विनोद कुमार वर्मा ने गलती को एक लिपिक त्रुटि के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह पता लगाने के लिए आंतरिक जांच चल रही है कि गलती कैसे हुई और एक क्लर्क बदमाशों की पहचान करने में विफल क्यों रहा।
29 Dec 2020 02:39AM,by: Ashna Ali
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति और वनांचलों क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जनजाति इलाकों में मूलभूत अधोसंरचना के विकास के लिए लगातार कार्य जारी है। बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के पाथरी गोंदियापाल के ग्रामीणों ने कपारी नाला में पुलिया और एप्रोच रोड़ बनाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कपारी नाला में पुलिया नहीं होने के कारण 10 किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय कर दैनिक उपयोग की सामानों का खरीदी-बिक्री हाट बाजार से कर पाते थे साथ ही नाले में पुलिया नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। अब वनांचलों में सड़कों, पुल-पुलियों के बन जाने से लोगों को हाट बाजार और रोजी-रोजगार के कार्यों के लिए आने-जाने की सुविधा हो गई है। जनजाति और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बढ़ाने विशेष जोर
29 Dec 2020 02:36AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



