31 Jan 2021

Generic placeholder image

सुकमा : मुख्यमंत्री सोमवार एक फरवरी को सुकमा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से सुकमा के कुम्हाररास पहुंचेगे। वे यहां कुम्हाररास में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे विवेकानंद युवाशक्ति केन्द्र पहुंचकर केन्द्रीय ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा स्थल में पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण करेंगे। इसके पश्चात् वे दंतेवाड़ा मार्ग में निर्मित सर्व आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन का लोर्कापण और विश्राम भवन में विभिन्न समाज के प्रमुखों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को ही हवाई मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को सुकमा प्रवास पर

31 Jan 2021 12:14PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व व जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंड़ावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,विधायक देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार,कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

31 Jan 2021 12:13PM,
by: Thaneshwar sahu