31 Jan 2021
हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महीने के आखिरी रविवार को रेडियो के माध्यम से अपने कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की तारीफ की, जहां भारतीय टीम ने तमाम परेशानियां झेलने के बाद भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की। पीएम मोदी ने अब तक कई बार भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की टीम इंडिया की तारीफ
31 Jan 2021 09:29AM,by: Thaneshwar sahu
किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 73वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है।
31 Jan 2021 09:29AM,by: Thaneshwar sahu
ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता वीके शशिकला को बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके स्वागत के लिए फूलों के गुलदस्ते के साथ बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए। वीके शशिकला बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज
31 Jan 2021 09:11AM,by: Babuaa Desk
देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में आज पल्स पोलिया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपनी समिधा दी, उन्होंने सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत राजधानी में 3 लाख 42 हजार 544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी, वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में 35 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला अस्पताल पहुंचकर गृहमंत्री ने पोलियो की दवा पिलाई
31 Jan 2021 08:31AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को सिंघू सीमा पर कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और एक लोक सेवक को बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जहां किसान दो महीने से अधिक समय से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
31 Jan 2021 08:31AM,by: Babuaa Desk
देश भर के सिनेमा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से देश भर में सिनेमा हॉल को 100 फीसद क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसको लेकर सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस भी सामने आईं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को बताया कि 1 फरवरी से देश के सिनेमा हॉल को पूरी कैपिसिटी के साथ चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इस दौरान सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
31 Jan 2021 08:01AM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है, कि 22 स्कूली बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से गांव में खलबली मच गई है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आला अधिकारी बडेराजपुर पहुंचे, साथ ही संक्रमित बच्चो का उपचार जारी है। 3 माह पहले भी एक साथ 33 लोगो की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी थी।
31 Jan 2021 07:36AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश की विभिन्न नगरपलिकाओं के आम और उप निर्वाचन के सम्बंध में निर्वाचक नामावलियों को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 12 नगरपालिकाओं में आम निर्वाचन संपन्न होना है व 15 वार्डों में उप निर्वाचन होना है।
31 Jan 2021 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





