31 Aug 2022
आज तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके आवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी दोनों ही नेताओं ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी. बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले हफ्ते तमिलनाडु आने का निमंत्रण दिया है. तमिलनाडु में भी लागू होगी दिल्ली जैसी शिक्षा नीति
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
बेंगलुरू: कर्नाटक के हुबली के ईदगाह ग्राउंड पर बुधवार से गणेशोत्सव हो सकेगा. देर रात की सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ये आदेश दिया है. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने प्रदेश के हुबली में ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी अनुष्ठान की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर रात 10 बजे सुनवाई की. सुनवाई न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी के कक्ष में हुई. इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने 400 किमी से अधिक दूर चामराजपेट में ईदगाह भूमि के संबंध में यथास्थिति का आदेश देते हुए कहा था कि उच्च न्यायालय 2.5 एकड़ जमीन के स्वामित्व पर फैसला करेगा.
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
देश के सबसे बड़े और ताकतवर जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर रूद्र की तैनाती होने वाली है। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) की जोधपुर में तैनात होने वाली यह देश की पहली स्क्वॉड्रन होगी। यह एयरफोर्स वर्जन की पहली स्क्वाड्रन होगी। जून में सेना को इसकी स्क्वॉड्रन मिल चुकी हैं। आगामी 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे पर 10 हेलिकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से मिलने वाले हैं। इससे पश्चिमी सीमा की हवाई ताकत बढ़ेगी।
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






