31 Aug 2022

Generic placeholder image

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,564.45 अंक यानी 2.70 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,627.16 अंक तक चढ़ गया था। यह साल का दूसरा कारोबारी दिन है, जब सेंसेक्स में इतनी बड़ी रिकवरी आई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 446.40 अंक यानी 2.58 प्रतिशत चढ़कर 17,759.30 अंक पर बंद हुआ। बहरहाल, जानते हैं कि आखिर बाजार की बढ़त की मुख्य वजह क्या है।।।। - अमेरिका के शेयर बाजार से पॉजिटिव संकेत मिले हैं। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक- S&P500 लगातार दो कारोबारी दिन गिरने के बाद सोमवार को रिकवरी के मूड में नजर आया। इसका फायदा भारतीय बाजार को भी मिला है।

31 Aug 2022 12:58AM,
by: Imran Khan