अन्य

Generic placeholder image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को देशभर के खुफिया ब्यूरो (IB) अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों को आतंकवाद के साथ-साथ इसके सपोर्ट सिस्टम से सख्ती से निपटने पर जोर दिया। बैठक में शाह ने कहा, देश आतंकवाद के साथ-साथ इसके सपोर्ट सिस्टम से भी जंग लड़ रहा है और जब तक हम इन दोनों के खिलाफ सख्ती से नहीं लड़ते तब तक आतंकवाद पर जीत हासिल नहीं हो सकती। देशभर से खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने यह भी कहा कि वित्तीय एवं साजोसामान के सहयोग तंत्र को ध्वस्त कर वामपंथी उग्रवाद को नियंत्रित करने की जरूरत है। एक सरकारी बयान के अनुसार गृहमंत्री राज्यों की काउंटर टेररिज्म और एंटी ड्रग एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया मजबूत करने और परस्पर तालमेल बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने देश की अंदरूनी सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की।

10 Nov 2022 01:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन से भारत लाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। लंदन हाईकोर्ट ने बुधवार को नीरव की अपील खारिज करते हुए उसे भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि उसे भारत भेजा जाए, ताकि वह धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े आरोपों का सामना करे। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कर्ज में धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी है। नीरव ने अपने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रत्यर्पण के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। इस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और न्यायाधीश रॉबर्ट जे ने याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट में अपील पर सुनवाई की अनुमति दो आधार पर दी गई थी- यूरोपीय मानवाधिकार समझौते के अनुच्छेद-3 के तहत और मानसिक सेहत से जुड़े प्रत्यर्पण अधिनियम 2003 की धारा 91 के तहत।

10 Nov 2022 01:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गैर-भाजपा शासित दो दक्षिणी राज्यों ने बुधवार को राज्यपालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केरल ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह शिक्षाविदों को नियुक्त करने के लिए अध्यादेश का मार्ग प्रस्तावित किया जबकि तमिलनाडु ने आरएन रवि को वापस बुलाने की मांग की। वहीं, तेलंगाना में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने संदेह जताया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। केरल में एलडीएफ नीत राज्य सरकार का ताजा कदम विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति समेत कामकाज के विषय पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ चल रहे गतिरोध के बीच आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि खान से अध्यादेश को मंजूरी देने की सिफारिश की जाएगी, जो विश्वविद्यालय कानूनों में कुलापधिपति की नियुक्ति से संबंधित धारा को हटा देगा। इस धारा में कहा गया है कि राज्यपाल राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी होंगे।

10 Nov 2022 01:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को वरिष्ठ सैन्य कमांडरों से कहा कि उन्हें किसी भी आकस्मिक स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार करना चाहिए। यह तैयारी उच्च स्तर पर होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने सैन्य कमांडर सम्मेलन में सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए सेना की सराहना की। उन्होंने कहा, उन्हें भारतीय सेना और उसके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। हमें परिचालन आकस्मिकताओं के लिए तैयार रहना चाहिए। रक्षा मंत्री ने अपनी सीमाओं की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने के अलावा नागरिक प्रशासन को मदद देने में सेना की भूमिका को सराहा। उन्होंने प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों समेत नागरिक उद्योगों के सहयोग से विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में सेना के प्रयासों और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की भी सराहना की। सैन्य कमांडर सम्मेलन 11 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सेना का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के लिए चुनौतियों के पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगा।

10 Nov 2022 01:34AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

टि्वटर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर एक 'ऑफिशियल' लेबल जोड़ा है। अमेरिकी सोशल मीडिया मंच ने 'ट्विटर ब्लू' अकाउंट और सत्यापित खातों के बीच अंतर करने के लिए यह सुविधा शुरू की है। ट्विटर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में लेबल वाला बॉक्स देखने को मिला। ट्विटर पर मोदी के 'ब्लूटिक' से सत्यापित ट्विटर हैंडल @narendramodi के नीचे 'ऑफिशियल' लिखकर इसे एक घेरे में टिकमार्क से चिह्नित किया गया था। गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर भी यही लेबल देखने को मिला था। हालांकि, ट्विटर ने कुछ देर में उस बॉक्स को हटा दिया

10 Nov 2022 01:34AM,
by: Imran Khan