अमेरिका-चीन की तर्ज पर तीनों सेनाओं को मिलाकर थियेटर कमान बनाने की दिशा में भले ही विलंब हुआ है, लेकिन नए साल में एक थियेटर कमान आकार ले सकती है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि यह एयर डिफेंस कमान होगी। इसके स्वरूप पर वायुसेना के साथ चर्चा करीब-करीब पूरी हो चुकी है। अभी एयर डिफेंस से जुड़ा फैसला वायुसेना के अलावा अपने-अपने इलाकों में थल एवं नौसेना भी करती है। सूत्रों ने कहा कि देश में गठित होने वाली पहली थियेटर कमान एयर डिफेंस कमान होगी। यह मार्च 2023 से पहले आकार ले लेगी। यह कमान पूरी तरह से वायुसेना के नियंत्रण में होगी। वायुसेना प्रमुख के पास ही इसके संचालनात्मक अधिकार होंगे। हालांकि, थियेटर कमान का एक अलग से प्रमुख भी होगा जो एयर मार्शल रैंक का अधिकारी होगा। थियेटर कमान के गठन में वायुसेना ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। सबसे बड़ी आपत्ति यह थी कि इस प्रकार की कमान गठित होने में निर्णय लेने की प्रक्रिया के ज्यादा स्तर नहीं बनने पाएं, जिससे ऐन वक्त पर निर्णय लेने में विलंब हो। सूत्रों की मानें तो इस मामले में निर्णय लेने के व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।
14 Nov 2022 01:43AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उप चुनाव होना है। सपा ने मुलायम सिंह की बहू और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को वहां से चुनावी मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव जीतना घर-परिवार की इज्जत बचाने से लेकर नेताजी की विरासत बचाने और पार्टी की साख का सवाल बन गया है। ससुर-देवरानी डिंपल की राह के नए रोड़े?
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
भारत में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए कॉलेजियम को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के एक और पूर्व न्यायाधीश यूयू ललित ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रक्रिया को 'संतुलित' बताया है। वह हाल ही में पद से रिटायर हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम को 'अपारदर्शी' बताया था।
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने रविवार को कहा कि खराब मौसम की वजह से भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम-एस का उप-कक्षीय प्रक्षेपण तीन दिनों के लिए (18 नवंबर तक) स्थगित हो गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस के प्रवक्ता ने कहा, ''खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण, हमें श्रीहरिकोटा से हमारे विक्रम-एस रॉकेट प्रक्षेपण के लिए 15-19 नवंबर तक एक नयी विंडो दी गई है, जिसकी सबसे संभावित तारीख 18 नवंबर को सुबह 11:30 बजे है।” प्रक्षेपण के लिए पहले 15 नवंबर की तारीख निर्धारित की गयी थी। देश के पहले प्राइवेट रॉकेट की लॉन्चिंग टली, खराब मौसम बना वजह
14 Nov 2022 01:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








