अन्य

Generic placeholder image

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने अप्रवासी मजदूरों पर फिर गोलीबारी की है। अनंतनाग जिले में शनिवार को दहशतगर्दों की फायरिंग में 2 गैर-स्थानीय श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि यह घटना अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। घायल मजदूरों की पहचान प्रसाद और गोविंद के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर इलाज के लिए दोनों को जीएमसी अनंतनाग शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले 3 नवंबर को अनंतनाग जिले में ही आतंकियों ने दो अप्रवासी मजूदरों को गोली मार दी थी। दोनों को गंभीर चोटें आईं, मगर इलाज के बाद वे रिकवर हो गए। दोनों श्रमिक जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में काम करते थे।

13 Nov 2022 02:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

तकरीबन 32 साल जेल की सजा काटने के बाद राजीव गांधी की हत्या के 6 दोषी रिहा हो चुके हैं। शनिवार को उन्हें जेल की चाहरदीवारों से आजादी मिली। जेल से रिहा होने के बाद रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारतीयों को उन्हें आतंकी के बजाय पीड़ित समझना चाहिए। हालांकि आने वाला समय उन्हें जरूर समझेगा। उधर, तमिलनाडु के वेल्लोर में जेल से रिहा होने के बाद नलिनी से जब पूछा गया कि वो सोनिया गांधी से मिलेंगी? इस पर नलिनी पहले तो सकपका गईं फिर तपाक से उत्तर दिया- हे भगवान, प्लीज नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे छह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। शनिवार को जेल से बाहर आने के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और दिवंगत राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी से मिलेंगी? नलिनी ने कहा, "हे भगवान, प्लीज नहीं।"

13 Nov 2022 02:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

चुनाव रणनीतिकार और राजनीतिक नेता प्रशांत किशोर ने खुद के चुनाव लड़ने की संभावना से शनिवार को इनकार किया लेकिन अपने गृह राज्य बिहार के लिए एक 'बेहतर विकल्प' बनाने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय नगर बेतिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने उन्हें 'धंधेबाज' बताने वाले जनता दल यूनाइटिड (जदयू) के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि उन्होंने 'मुझे दो साल के लिए अपने निवास पर क्यों रखा था।' जदयू नेताओं ने किशोर पर आरोप लगाया था कि वह 'धंधेबाज' हैं और उनके पास राजनीतिक कौशल नहीं है। 'आईपैक' के संस्थापक से बार-बार पूछा गया कि क्या वह खुद चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव क्यों लड़ूंगा, मेरी ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है।'

13 Nov 2022 01:46AM,
by: Imran Khan