खूंखार और हार्डकोर नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या कर फरार हुए उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ आरोपी की तलाश नक्सली भी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को मुर्गाबाजार से पकड़ा। बताया जा रहा है कि चरित्र पर संदेह के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। खास बात यह है कि पुलिस उसे दो साल से तलाश कर रही थी, और वह कलेक्ट्रेट की कैंटीन में ही झाड़ू-पोछा लगाने का काम कर रहा था। नक्सली जग्गू गोटा की बहन का हत्यारा पति गिरफ्तार
18 Jan 2022 01:59AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर मुख्यमार्ग NH-30 में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रायपुर से हुए प्रदर्शन के बाद स्कॉर्पियो से बीजापुर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। सभी घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।
15 Dec 2021 07:06AM,by: Imran Khan
कोण्डागांव कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव ने जारी विज्ञप्ति अनुसार 27 जून को आयोजित प्रशिक्षित मितानिन से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला के आरक्षित रिक्त पदों पर पूर्ति के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन उपरान्त प्रारम्भिक मेरिट सूची जिले के बेवसाईट https://kondagaon.gov.in एवं विभागीय बेवसाईट www.cghealth.nic.in में अपलोड की है। अभ्यर्थी उक्त प्रारम्भिक मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला हेतु दस्तावेज सत्यापन दिनांक 10 से 12 जुलाई तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में आयोजित किये जाएंगे। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज सहित उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएं।
06 Jul 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
जिले में आत्मसमर्पित एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत वामपंथी अतिवादी क्षेत्रों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए एल डब्ल्यू ई मद से 2018-19 के प्रस्ताव अनुसार कोण्डागांव, फरसगांव, बडेराजपुर विकासखण्डों में कुल 05 ब्लॉकों का विकास किया जा रहा है। जिसमें से कोण्डागांव में दो एवं बडेराजपुर में दो तथा फरसगांव में एक ब्लॉक का विकास किया जाना था। इनमें से कोण्डागांव, फरसगांव, बडेराजपुर में एक-एक ब्लॉकों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
06 Jul 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



