ब्लैंग फंगस भी कोरोना की तरह ही छत्तीसगढ़ में तांडव मचा रहा है। ब्लैक फंगल से बीमार के शिकार लोगों को छत्तीसगढ सरकार जल्दी ही राहत देने वाली है। अब छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत और खूबचंद बघेल योजना के तहत ब्लैक फंगस इलाज को शामिल करने जा रही है. कोंडागांव : महिलाओं ने की मितानिनों की जमकर पिटाई
20 May 2021 12:55PM,by: Vikash Kumar
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं की रिक्त सीट पर दिनांक 15 मई से 10 जून 2021 तक प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। कोण्डागांव विकासखण्ड में विगत सत्र में बेहतरीन अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए विद्यालय आरंभ किया गया था एवं विकासखण्ड माकड़ी, फरसगांव, विश्रामपुरी तथा केशकाल में इस सत्र में नवीन विद्यालय आरंभ किये जा रहे हैं। इसके लिए आवेदक जिले के विकासखण्ड कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीट पर एवं अन्य चारों विकासखण्डों माकड़ी, फरसगांव, विश्रामपुरी, केशकाल में नवीन आरंभ किये जा रहे विद्यालयों में प्रवेश हेतु http://cgschool.in/saems/studentadmission में प्रत्येक स्कूल की प्रत्येक कक्षा की रिक्त सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी (9425596717), जिला मिशन समन्वयक (9424291790), प्राचार्य कोण्डागांव (9981928574), प्राचार्य माकड़ी (9424296440), प्राचार्य बड़ेराजपुर (9893001472), प्राचार्य केशकाल (8871033647) एवं प्राचार्य फरसगांव (9755788728) से सम्पर्क कर सकते हैं।
18 May 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
कोण्डागांव/ आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा विश्रामपुरी एवं केशकाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केशकाल में नवनिर्मित 100 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया, जहां पर 30 बिस्तरों में ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की गयी है। इस सेंटर में कल से मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी यहां सारी व्यवस्थाएं आज पूरी कर दी गयी है। इसके पश्चात उन्होंने केशकाल बसस्टैण्ड पर बनाये गए कोविड टेस्टिंग सेंटर पर पहुंच वाहनों की जांच व्यवस्था को देखा। डॉक्टरों से बात भी की जिसमें उन्होंने बताया कि यहां सभी यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है एवं आने वाले सभी वाहनों की जांच उपरांत ही उन्हें गुजरने दिया जा रहा है। जिसके उपरांत कलेक्टर द्वारा विश्रामपुरी विकासखंड में टीकाकरण अभियान अंतर्गत टीकाकरण केंद्रों में जा कर टीकाकरण प्रक्रिया को देखा गया। इस दौरान वे मुंगबाड़ी टीकाकरण केंद्र में पहुंचे जहां पर नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी चेतन मण्डावी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। जिसमें टीकाकरण केंद्र के कर्मचारियों द्वारा नोडल अधिकारी के उपस्थित होने के आधे घण्टे पश्चात अन्यत्र कहीं जाने की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर ने इसे कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चेतन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कारण बताओ नोटिस पर तीन दिवसों के भीतर सन्तुष्टिकर जवाब ना प्राप्त होने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिया नोटिस
25 Apr 2021 03:56AM,by: Babuaa Desk
कोंडागांव - जिले के बड़ेराजपुर तहसील के मारंगपुरी निवासी किसान धनीराम (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 100 क्विंटल धान बेचने की तैयारी में था, पर सरकारी रिकॉर्ड में जमीन का रकबा एकदम से घट जाने से केवल 11 क्विंटल धान बेचने का ही टोकन कटा। उस पर कोऑपरेटिव बैंक का 61932 रुपए कर्ज भी था। ग्रामीण किसान की आत्महत्या के पीछे बैंक के कर्ज का दबाव और मात्र 11 क्विंटल धान बेचने के टोकन को मुख्य कारण बता रहे हैं।
05 Dec 2020 03:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


