गरियाबंद

Generic placeholder image

प्रदेश के किसान हितैषी मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकालिन स्थिति में भी किसानों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा आज इस योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रूपये इनपुट सब्सिडी के मान से जिले के किसानों को 52 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि की आज पहली किस्त किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाल दी गई है। इससे गरियाबंद जिले के 71 हजार 623 किसानों को कुल 194 करोड़ 11 लाख रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी। जिले में वर्ष 2020-21 खरीफ सीजन में 32 लाख 35 हजार 318 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका 9000 रूपये प्रति एकड़ के मान से पहली किस्त 52 करोड़ 70 लाख रूपये किसानों के खातों में अंतरित किया गया।

21 May 2021 01:43PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि निविदा हो चुके कार्यो को प्रारंभ किया जाये तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद कतलाम ने बताया कि जिले में 9772 स्थापित हैंडपंप में से 9751 हैण्डपंप चालू है। जल स्तर गिरने से केवल 21 हैंडपंप बंद है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 357 नलकूप खनन का लक्ष्य है जिसमें से 295 नलकूप खनन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह लौह युक्त संयंत्र 52 में सभी पूर्ण हो गये है। फ्लोराइड और आर्सेनिक संयंत्र के 3-3 संयंत्र चालू है। सोलर पंप स्थापना हेतु 340 कार्य स्वीकृत है जिसमें से 99 पूर्ण होकर प्रारंभ हो गया है। राजिम आवर्धन जल प्रदाय योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षण स्टेज पर है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 219 नल सोलर पंप स्थापित किया जाना है। मिशन अंतर्गत ग्राम बसाहटों में सोलर आधारित निविदा आमंत्रित दर की स्वीकृत प्राप्त हो चुका है। साथ ही मिशन अंतर्गत संचालित नल जल प्रदाय योजना का रेट्रोफिटिंग कार्य,सिंगल विलेज, देवभोग के 38 शालाओं में सोलर आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

17 May 2021 10:29AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

गरियाबंद। जिले के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है जहा ग्राम कोपेकसा का है जहां के थाने में एक सख्स द्वारा रिपोर्ट लिखे गई की दवाई बेचने की बात करते हुए नाम पता पूछ लिया जिसके बाद घर तक आ गया | वही बेटे और बेटी को अपने पार्टी में ले जाने की धमकी देने लगा जिस पर प्रार्थी के द्वारा मना करने पर इनके बेटे और बेटी को पार्टी में न ले जाने की एवज में 30 हजार, 35 हजार तथा 27 हजार कुल 92 हजार रुपये की उगाही किया गया | मामले की रिपोर्टदर्ज कर ली गई | जिसके बाद पुलिस कप्तान गरियाबंद भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया व यह भी बताया की स्वयं को नक्सली बताकर पिस्टल दिखाकर 92 हजार रुपये की उगाही की है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी विष्णु क्षत्रि पिता जीतू क्षत्रिय उम्र 32 साल निवासी नवापारा महासमुंद जिला महासमुंद के पास  01 नग पिस्टल, 01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग पोच, 01 नग टोपी तथा 01 हजार रुपये नगदी रकम सामग्री जप्त की गई | 

25 Apr 2021 04:19PM,
by: Babuaa Desk