जल संसाधन विभाग द्वारा सोनभद्र नदी पर बनाए गए घाघरा जलाशय एवं नहर निर्माण के 18 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन सालों बाद भी आज तक आधा दर्जन से अधिक गांवों में नहरों में बांध का पानी नहीं पहुंच सका है. नहर एवं सिंचाई की यह पूरी योजना ग्रामीणों के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो रही है. वहीं जल संसाधन विभाग के जवाबदार लोग शीघ्र ही सभी संबंधित गांवों में पानी पहुंचा देने का दावा कर रहे हैं. पेंड्रा के किसानों को नहीं मिल रहा घाघरा जलाशय का पानी
06 Sep 2022 12:36PM,by: Imran Khan
सरकारी और उन्नत किस्म के धान में अब बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. बंकी, तनाछेदक, सूखा रोग से है. महंगे धान बीज खरीदने के बात अब किसान खेतों में महंगे कीटनाशक छिड़कने को मजबूर है. इसके बावजूद उत्पादन में 25 से 50% तक की कमी से किसान सश भी हैं. वहीं कृषि विभाग बीमारियों की वजह लगातार हुई. बारिश एवं रासायनिक उर्वरकों के गलत या अधिक इस्तेमाल को बता रहे हैं. खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से लगातार किया जा रहा है. इसके लिए उन्नत किस्म के बीजों के साथ-साथ वर्मी कंपोस्ट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं.किसान भी सरकारी दावों के अनुरूप अधिक उत्पादन के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता से युक्त उन्नत किस्म के सरकारी धान बीजों का क्रय सहकारी समिति एवं मान्यता प्राप्त कृषि दुकानों से करता है. ताकि अच्छा उत्पादन के साथ-साथ बीमारियों का प्रकोप कम हो मरवाही में धान की फसल को लगा रोग, किसानों को नुकसान होना तय
02 Sep 2022 10:53AM,by: Imran Khan
बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. ग्राम पंचायत इटवा पाली के अरपा नदी तट पर स्थित अति प्राचीन भांवरगणेश की मूर्ति चोरी हो गयी है. बीती रात 100 साल पुराने प्रसिद्ध प्राचीन भांवर गणेश मंदिर से बेशकीमती ग्रेनाइट मूर्ति की चोरी की गई है.
26 Aug 2022 09:22AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश तिवारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित भाजपा नेता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की है. डीजल भरवाने के नाम पर तिवारी के साथ 70 हजार रुपये की ठगी हुई है. सिविल लाइन पुलिस ने भाजपा नेता राकेश तिवारी की शिकायत दर्ज कर ली है. मामला साइबर सेल को भेज दिया है। बिलासपुर में भाजपा नेता के साथ ऑनलाइन ठगी
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
पेण्ड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक मध्यप्रदेश के सिंगरौली से चावल लेकर रायपुर आ रहा था. चालक का आरोप लगाया है कि यातायात पुलिस के द्वारा सड़क में अचानक तेज रफ्तार से गाड़ी लाने के चलते ट्रक हादसे का शिकार हुआ है. ट्रक चालक ने यातायात पुलिस के जवानों पर मारपीट और गाली गलौज का भी गंभीर आरोप लगाया है.
26 Aug 2022 12:52AM,by: Imran Khan
बिलासपुर: शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है. मंगलवार देर रात महाराणा प्रताप चौक के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. चोर अपने साथ लॉकर काटने के लिए गैस कटर लेकर आए थे. चोरों ने लॉकर का गेट काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. लॉकर में लगभग 10 किलो सोना रखा हुआ था. सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जांच कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. कार्यालय में रखे सोना को सुरक्षित जगह पर रख लिया गया है.
25 Aug 2022 01:16AM,by: Imran Khan
गौरेला पेंड्रा मरवाही: हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की खड़ी फसल चौपट हो गई है. ग्रामीण अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों को हाथियों से सुरक्षित रखने के लिए दूसरे गावों में शरण ले रहे हैं. अब स्थिति ये है कि लोग अपने घरों में रखे अनाजों को हाथियों से बचाने के लिए दूसरी जगह भेज रहे हैं. ग्रामीणों ने वन अमले को निष्क्रिय बताया है. ग्रामीणों को कहना है कि वे हाथियों को अपने गांव से खदेड़ने के लिए पटाखों और मशालों का उपयोग कर रहे हैं. हालांकि यह उपाय ग्रामीणों के लिए जानलेवा भी है.
23 Aug 2022 12:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






