छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि भूमि स्वामी के मालिकाना हक को किरायेदार चुनौती नहीं दे सकता। इसके लिए एग्रीमेंट का होना भी आवश्यक नहीं है। सदरबाजार बिलासपुर की एक दुकान को कृष्ण बिहारी मिश्रा ने 42 वर्ष पहले किराये पर दिया था। इस समय इसमें मां शीतला ज्वेलर्स दुकान संचालित हो रही है। इसका किराया कृष्ण बिहारी मिश्रा को मिलता था, जो उनकी मृत्यु के बाद रविकांत मिश्रा को दिया जाता रहा। भू-स्वामी ने दुकान को खाली करने के लिए कहा और दुकान संचालक को रेंट कंट्रोल एक्ट 2011 के तहत नोटिस दिया। किरायेदार के मना करने पर वे रेंट कंट्रोल अथॉरिटी गए और दुकान खाली कराने के लिए 15 दिसंबर 2014 को आवेदन लगाया। दुकान संचालक श्रवण कुमार सर्राफ ने अधिकरण के समक्ष कहा कि उन्होंने दुकान का किराया देने में कोई चूक नहीं की है। इसे अधिक किराये में देने के लिए खाली कराया जा रहा है। दुकान मालिक के हक़ में सुनाया ये फैसला - हाईकोर्ट
27 Jul 2022 07:08AM,by: Imran Khan
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग की 27 सप्ताह की प्रेगनेंसी को खत्म कर गर्भपात की अनुमति दी है. नाबालिग की प्रेगनेंसी टर्मिनेट करने हाईकोर्ट ने सिम्स मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सकों को सावधानीपूर्वक पूरी प्रक्रिया करने का निर्देश भी जारी किया है. 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद उसकी मां ने हाईकोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी।
23 Jul 2022 07:33AM,by: Imran Khan
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा शुभी शर्मा 497 अंकों के साथ 99.4 अंक प्राप्त किया है। शुभी के पिता डीपी शर्मा एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। उनका कहना है कि उनकी बिटिया कला संकाय की छात्रा हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्त भी हैं। सावन में इस परिणाम ने सभी खुश कर दिया है। इंदिरा विहार कालोनी निवासी डीपी शर्मा की पुत्री शुभी के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। कक्षा दसवीं की पढ़ाई शुभी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से की थी। जिसमें उसपे 98.3 फीसद अंक हासिल किया था।
22 Jul 2022 11:14AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में पिछले 15 साल से सड़कों की बेतरतीब खुदाई चल रही है। शहर के विकास के नाम से 300 करोड़ रुपए के सीवरेज परियोजना के लिए पाइप लाइन बिछाने के नाम से बिलासपुर खोदापुर बन गया है। यह योजना अभी पूरी नहीं हो पाई थी कि फिर शहर में पेयजल की समस्या दूर करने के नाम अमृत मिशन परियोजना के बहाने पाइप लाइन बिछाकर सड़कों को खोदा गया। स्थिति यह है कि हर साल नई सड़कें बनाई जाती है और फिर पाइप लाइन व केबल बिछाने के नाम से खोद दिया जाता है। बिलासपुर खोदापुर बन गया
19 Jul 2022 07:17AM,by: Imran Khan
बिलासपुर। एफ़आईआर निरस्त करने के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने पति–पत्नी की आपसी सहमति के बाद पति, सास और ननद के खिलाफ लगी धारा 307(34), 498 और धारा 328 को निरस्त कर दिया है। दरअसल कोंडागांव की रहने वाली आबेदा बानो का निकाह वर्ष 2016 में ओडिशा के रहने वाले मोहम्मद अफजल से हुआ। एफआईआर को हाईकोर्ट ने किया निरस्त…
16 Jul 2022 10:13AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की आशंका है। बच्चे के पिता को हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर में मासूम का अपहरण कर हत्या
09 Jul 2022 11:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








