खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। चौथा राउंड पूरा होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
16 Apr 2022 05:12AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना होगी। राजनांदगांव शहर में स्थित बीज निगम कार्यालय परिसर को मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 21 राउंड में मतों की गणना की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
16 Apr 2022 01:03AM,by: Imran Khan
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के बीच कवि कुमार विश्वास के 'हमर भांचा राम" कार्यक्रम पर राजनीति विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि प्रशासन ने रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है। 'हमर भांचा राम’ कार्यक्रम: भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
11 Apr 2022 01:03PM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल से लेकर मेडिकल तक की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। हर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए BLO सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल मतदान
11 Apr 2022 08:55AM,by: Imran Khan
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी रण तैयार हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। वही भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप पत्र जारी किया है।
07 Apr 2022 08:43AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







