राजनांदगांव - शहर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल महापौर हेमा देशमुख की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।हालांकि इस हादसे में गाड़ी में बैठे महापौर हेमा देशमुख व पूर्व महापौर सुदेश देशमुख को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन गाड़ी को नुकसान हुआ है। राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख सड़क हादसे मे बालबाल बची
19 Mar 2021 07:33AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार रात नक्सलियों ने सरपंच के पति की अगवा कर हत्या कर दी। उनको गला रेतकर मार दिया गया। इसके बाद नक्सली उनके शव को गांव के पास ही फेंककर भाग गए।वहीं घर के बाहर खड़े धान से लदे ट्रैक्टर में भी आग लगा दी। नक्सलियों ने पर्चा फेंककर स्थानीय भाजपा नेता को माफी मांगने का फरमान भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक मोहला मानपुर के परदोनी में सरपंच बुधवार रात करीब 8.30 बजे 20 से 25 वर्दीधारी नक्सली हथियार लेकर सरपंच के घर में घुस गए। उस दौरान सरपंच के पति मैनू राम सलाम खाना खाकर सोने जा रहे थे। नक्सलियों ने उनसे मारपीट की और फिर अगवा कर अपने साथ गांव से बाहर ले गए। इसके बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही फेंक दिया। पुलिस का मुखबिर होने का जताया गया है शक
14 Jan 2021 09:34AM,by: Imran Khan
बसंतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में रविवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई।यहां एक दिव्यांग को पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल परिसर में ही भीख मांगना पड़ा। दिव्यांग ने आरोप लगाया कि डिलीवरी में देरी होने की वजह से पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। कहा कि डॉक्टर, नर्सेस और आया ने 5 हजार की मांग की थी। नहीं देने पर डिलीवरी में देरी की। वहीं नवजात शिशु की मौत के बाद से पत्नी की हालत नाजुक है। उसे आईसीयू मेें रखा गया है। दवाइयां खरीदना तो छोड़ भोजन के लिए पैसे नहीं होने पर दिव्यांग ने भीख मांगना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर शहर के समाजसेवी सामने आए और मदद कर भीख मांगने से उसे रोका।
21 Dec 2020 07:08AM,by: Imran Khan
, किसान आंदोलन के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव खुद के कच्चे मकान की मयार में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि किसान कर्ज से परेशान था। हालांकि बैंक से कर्ज की कोई बात सामने नहीं आई है। इसके बाद SDM ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में लिखा है बैंक से कोई कर्ज नहीं था। राजनांदगांव में किसान ने घर में फंदा लगाकर जान देदी
08 Dec 2020 11:38AM,by: Imran Khan
राजनांदगांव में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है । फिलहाल शहर में छोटे-छोटे होटल पान ठेले ही खुले नजर आए। सुबह से ही महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, समेत तमाम कांग्रेस दुकानें बंद करवाते नजर आए।
08 Dec 2020 06:56AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित जिला अस्पताल के ICCU में मंगलवार देर रात ऑक्सीजन रिसाव होने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। आवाज सुनकर अस्पताल की चौकी में ड्यूटी पर तैनात जवान मौके पर पहुंचा और उसने आग पर काबू पाया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई है। हालांकि उसकी बीमारी से मौत बताई जा रही। जबकि अन्य 9 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया है।
02 Dec 2020 07:01AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




