पुलिस ने बताया कि मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों द्वारा भीड़ पर की गई गोलीबारी में दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। भीड़ ने पहले संदिग्ध 'कुकी उग्रवादियों' द्वारा ग्रेनेड हमले में दो बच्चों की मौत के गुस्से में अर्धसैनिक शिविर पर हमला किया था। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की।
08 Apr 2026 01:23AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल में चुनाव लंबे समय से हिंसा के साये में होते रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव आयोग सख्त रुख अपना रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं को भयमुक्त चुनाव प्रक्रिया का आश्वासन दिया है और वादा किया है कि चुनाव हिंसा, धमकी और फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग या किसी भी प्रकार की हेराफेरी से मुक्त होंगे।
08 Apr 2026 01:23AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, 07 अप्रैल 2026 /वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर को 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की।
08 Apr 2026 01:22AM,by: Mahak Qureshi
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी कैफे पर छापा मारकर अवैध पार्टी का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई सिविल लाइन ACP रमाकांत साहू के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल के अंदर चल रहे एक कथित कैफे में देर रात तेज डीजे के साथ पार्टी हो रही है, जहां युवक-युवतियां शराब पीते हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पार्टी को बंद कराया। फर्जी कैफे में चल रही अवैध पार्टी में पुलिस ने मारा छापा
08 Apr 2026 01:22AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ में रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खाद की जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर सीधे जेल भी भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के कारण रासायनिक उर्वरकों की कमी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार पूरी तरह सजग है। खाद की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपूर्ति और बेहतर होगी, इसलिए किसानों को किसी भी प्रकार से घबराहट या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। कृषि मंत्री श्री नेताम ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित समेति कक्ष में रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारियों की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान इस आशय के वक्तव्य दिए।
07 Apr 2026 03:39PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 7 मार्च 2026/ भारत में महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, शिक्षित और समान अधिकार संपन्न बनाना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना और महिला आरक्षण जैसे प्रयासों से निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ी है। हालांकि, पितृसत्तात्मक सोच और सुरक्षा चुनौतियाँ अभी भी मौजूद हैं, लेकिन शिक्षा व कानूनी सुधारों से बदलाव आ रहा है।
07 Apr 2026 02:13PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ नामी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर कैंसर, हृदय रोग, स्त्री रोग, और नेत्र रोग जैसी बीमारियों का मुफ्त इलाज, जांच और दवाइयां प्रदान करते हैं। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण और आधुनिक जांचकी सुविधाएं भी मिलती हैं। लाल आतंक की समाप्ति के इस दौर में जब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है, तब प्रशासन की पहुँच अंतिम छोर के व्यक्ति तक आसान हुई है।
07 Apr 2026 02:13PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








