रायपुर

Generic placeholder image

यमुना नदी में भारी खर्च के बावजूद प्रदूषण बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है।आदेश में अदालत ने कहा कि नदी की बदहाल स्थिति तटीय क्षेत्रों के नागरिक प्रशासन की विफलता दर्शाती है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि जिन राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों की सीमा में पानी की गुणवत्ता खराब होगी, उनसे पर्यावरणीय मुआवजा वसूला जाएगा। CPCB को नदी के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर पानी की गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जांच और निगरानी के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी 2027 को होगी। यमुना की बदहाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, प्रदूषण बढ़ने पर राज्यों पर लगेगा जुर्माना

17 Nov 2026 01:41AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को नया जेम्स बॉन्ड घोषित किया गया है। आधिकारिक 007 सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी पुष्टि की गई। 40 वर्षीय पैटिनसन, डेनियल क्रेग के बाद इस प्रतिष्ठित किरदार को निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे करेंगे, जबकि इसकी पटकथा ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के निर्माता स्टीवन नाइट ने लिखी है। एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म के निर्माता होंगे। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने और 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है। रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग की लेंगे जगह

16 Nov 2026 04:20PM,
by: Babuaa Desk