रायपुर/छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के निर्देशन मे रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को पटेल धर्मशाला महामाई पारा रायपुर में संपन्न हुई। गौरतलब है कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर पटेल रायपुर राज अध्यक्ष, सह निर्वाचन अधिकारी यादुराम पटेल, हेमंत पटेल व लखनू पटेल को नियुक्त किया गया था। मरार समाज रायपुर जिलाध्यक्ष बने ईश्वर पटेल
31 Dec 2020 01:18AM,by: Babuaa Desk
रायपुर शहर के दो कारोबारियों के पास से ब्रांडेड कंपनी के नकली ऑटो पार्ट बरामद किए गए हैं। दिल्ली से आई एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने इसका खुलासा किया। जांच के दौरान दोनों ही कारोबारियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में असली की तरह दिखने वाले नकली प्रोडक्ट मिले। इसके बाद इन्हें टिकरापारा थाना पुलिस को सौंप दिया गया । करीब 90 हजार रुपए का नकली सामान मिला है। दुकानदार इन्हें ओरिजनल बताकर बेच रहे थे। एक ऑटो पार्ट कंपनी के लिए काम करने वाले दिलीप कुमार ने इस मामले में शिकायत की थी। दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से इन्हें शिकायत मिल रही थी कि रायपुर में कुछ बड़ी कंपनियों के नकली ऑटो पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। टीम ने मठपारा के एक ऑटो पार्ट्स दुकान की जांच की। दुकान के संचालक शैलेश अग्रवाल के पास से नकली सामान बरामद किया गया । इसके अलावा सिद्धार्थ चौक इलाके में स्थित जितेश तलरेजा के सेंटर पर भी जांच के दौरान नकली ऑटो पार्ट्स मिले। इन कारोबारियों के पास से स्टीलबर्ड कंपनी के पार्ट्स मिले हैं। इन्हें असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। प्रोडक्ट की पैकेजिंग भी असली की तरह ही थी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
30 Dec 2020 04:01PM,by: Imran Khan
रायपुर - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल दिनांक 2 जनवरी शनिवार को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 12.40 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे रायपुर से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। दोपहर 02.30 बजे स्व. मोतीलाल वोरा जी की श्रद्धांजली सभा मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे दुर्ग से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 7 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
30 Dec 2020 10:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



