- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- गुजरात - राजकोट के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, छह की झुलस कर मौत
गुजरात - राजकोट के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, छह की झुलस कर मौत
गुजरात के राजकोट जिले में गुरुवार रात एक कोविड अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कुल छह लोगों की झुलस कर मौत हो गई। राजकोट स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में सबसे पहले आग लगी थी। कोविड अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मरीज की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया।जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से झुलस गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवानंद अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है।
फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। बाद में आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
