- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- मध्यप्रदेश में 31 मार्च तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद
मध्यप्रदेश में 31 मार्च तक कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद
05 Dec 2020
, by: Imran Khan
भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 01 या 02 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1324 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,11,698 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड,- 19 से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 3,314 हो गयी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
