- Home
- टॉप न्यूज़
- शानदार जोश भरी दौड़ से झूम उठा दुर्ग, सुरक्षित दूरी बनाकर लोगों ने हिस्सा लिया वर्चुअल मैराथन में
शानदार जोश भरी दौड़ से झूम उठा दुर्ग, सुरक्षित दूरी बनाकर लोगों ने हिस्सा लिया वर्चुअल मैराथन में
दुर्ग :वर्चुअल मैराथन के दिन दुर्ग की सुबह शानदार जोश से लबरेज लोगों के उत्साह से जगमग दिखी। छह बजे से ग्यारह बजे तक लोग सड़क पर आते रहे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडियाकर्मी भी दौड़ते नजर आए। लोगों ने उत्साह के साथ अपने फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किये। सोशल मीडिया में वर्चुअल मैराथन में दौड़ते लोगों की पोस्ट ही नजर आ रही थी। दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा, भिलाई विधायक तथा महापौर श्री देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। संभागीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संभागायुक्त श्री टीसी महावर तथा आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी श्री प्रशांत ठाकुर भी दौड़ में सम्मिलित हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी श्री रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम भी शामिल हुए। प्रख्यात हाकी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने लोककला पथ में मैराथन में हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने शिवनाथ नदी के किनारे दौड़ किया। जिले में हर जगह लोग दौड़े और खूब दौड़े। अर्जुन अवार्ड विजेता बाक्सर श्री राजेंद्र प्रसाद ने तथा वालीबाल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह तथा अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
फ्रीडम विद टार्च की थीम पर दौड़े, बनाया सुंदर वीडियो- दूरदर्शन पर नब्बे के दौर में ओलंपिक के ठीक पहले एक छोटा सा सांग दिखाया जाता था फ्रीडम विद टार्च। इस थीम में बहुत से खेल जगत के दिग्गज मशाल लेकर आगे बढ़ते थे और अपने साथियों को सौंप देते थे। इस थीम पर एक सुंदर वीडियो यहाँ भी तैयार किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्पोर्ट्स एवं खेलों से संबंधित लोगों ने हिस्सा लिया। इस वीडियो को जिले के सभी प्रमुख लैंडमार्क्स में होने वाली एक्टिविटी दिखाई गई है। सुंदर कलाकृतियों से सजे लोककला पथ के अलावा बीएसपी प्रवेश द्वार, वाय शेप ब्रिज, शिवनाथ के किनारे, गौठानों में, रविशंकर स्टेडियम, जयंती स्टेडियम जैसे प्रमुख स्थलों पर वर्चुअल मैराथन में हिस्सा ले रहे लोगों को शूट किया गया। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने बाधाओं के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया और लोगों को प्रेरित किया।
सोशल मीडिया में वर्चुअल मैराथन का रहा ट्रेंड- सोशल मीडिया में दिन भर वर्चुअल मैराथन ट्रेंड में रहा। रजिस्टर्ड लोगों के अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी उत्साह से भरे लोगों ने अपनी सेल्फी भी फोटो में डाली और इस सुंदर आयोजन के लिए राज्य सरकार को बधाई भी दी।
गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी लिया हिस्सा- गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया और इनमें हिस्सा ले रहे लोगों को उत्साह और जोश के लिए भरपूर बधाई दी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
