13 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर: अदाणी फाउंडेशन एवं एनएच एमएमआई नारायण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम गैतरा स्थित पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां 150 से अधिक स्थानीय ग्रामीणों को लाभान्वित होने का मौका मिला। इस दौरान डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा कोविड-19 समेत ह्रदय रोग, एण्डोक्राइनोलॉजी एवं हड्डी रोग व आदि सम्बंधित रोगों की जांच की गई। शिविर का शुभारम्भ ग्राम चिचोली सरपंच पुनीत राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि रायखेड़ा, संतोष कुर्रे, अदाणी फाउंडेशन सीएसआर हेड अतुल कुमार गुप्ता एवं कैंप में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा किया गया। वहीं कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टन्सिंग का भी ख़ास ख्याल रखा गया।  अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

13 Dec 2020 03:34PM,
by: Babuaa Desk