भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ महीने पहले चेक से पेमेंट करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इस नए नियम के तहत 50,000 रुपये से अधिक के पेमेंट्स पर अहम डीटेल्स को फिर से कन्फर्म करने की जरूरत होगी। चेक पेमेंट का यह नया नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगस्त महीने में एमपीसी की मीटिंग में इसकी घोषणा की थी। दास ने कहा था कि ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पॉजिटिव पे का नया नियम लागू करने का फैसला किया गया है। इसका मकसद चेक का दुरुपयोग रोकना है। साथ ही इससे फर्जी चेक के जरिए होने वाले फ्रॉड को कम किया जा सके।

feature-top