रायपुर: आज ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित समीक्षा बैठक से प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए अपनी बात शुरू की, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्वयं में उतार कर हमें समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। टी एस सिंहदेव ने कहा कि हम कोई योजना या नीति बनाते हैं तो हमारा लक्ष्य यह निर्धारित होना चाहिये कि इस योजना से आम जनों की जीवनशैली में क्या परिवर्तन आयेगा, किसी भी योजना तभी सफल मानना चाहिये जब उस योजना से आम लोगों को आर्थिक लाभ मिले। इस कार्य में सभी अधिकारियों को पहल करनी होगी और ज़मीनी स्तर पर हो रहे कार्यों से सीखकर अपने सुझाव हम तक पहुँचाने चाहिए।

feature-top

पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि स्वच्छता के लिए सफाईकर्मियों को प्रोत्साहित करने व आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतरनी होगी जिससे लंबे समय तक पेयजल स्रोत में सफाई बरकरार रखी जा सके।

इस बैठक में पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतों के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत एसबीएम, ईबीआर एवं वर्ल्ड बैंक की राशि के उपयोग किए जाने की समीक्षा, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, हाईवे के किनारे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्रगति की समीक्षा। पर्यटन स्थलों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत प्रगति,। गोबरधन योजना अंतर्गत प्रगति, New Household Laterine अंतर्गत अद्यतन प्रगति की समीक्षा, दिव्यांगजनों हेतु शौचालय निर्माण के क्रम में प्रदेश को 10 जिलों में क्रियान्वयित होने वाले पायलेट प्रोजेक्ट की अद्यतन प्रगति, मासिकधर्म स्वच्छता प्रबंधन अंतर्गत अद्यतन प्रगति, एनजीटी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति जलनिकायों की जानकारी प्रेषित किए जाने / वेबसाईट पर अपलोड किए जाने समेत पंचायती विभाग के अन्य कार्यों की समीक्षा की।

feature-top