12 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर: आज ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आयोजित समीक्षा बैठक से प्रदेश के पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए अपनी बात शुरू की, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्वयं में उतार कर हमें समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। टी एस सिंहदेव ने कहा कि हम कोई योजना या नीति बनाते हैं तो हमारा लक्ष्य यह निर्धारित होना चाहिये कि इस योजना से आम जनों की जीवनशैली में क्या परिवर्तन आयेगा, किसी भी योजना तभी सफल मानना चाहिये जब उस योजना से आम लोगों को आर्थिक लाभ मिले। इस कार्य में सभी अधिकारियों को पहल करनी होगी और ज़मीनी स्तर पर हो रहे कार्यों से सीखकर अपने सुझाव हम तक पहुँचाने चाहिए।

12 Jan 2021 05:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए टीकों की पहली खेप जल्द पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इन टीकों के वितरण, परिवहन और भंडारण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सभी जिलों में टीकाकरण के लिए मॉकड्रिल और आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा पहली खेप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये टीके आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित हैं।

12 Jan 2021 05:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुंचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।

12 Jan 2021 05:30PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भाजपा द्वारा किये जा रहे आंदोलन पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कौन सी नैतिकता से किसानों के लिये आंदोनल कर रही है। राज्य के मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रही भाजपा किसानों के नाम पर अपनी डूब चुकी नैय्या को बचाने में लगी है। भाजपा दावा कर रही है कि प्रदेश में धान खरीदी सही ढंग से नहीं हो रही जबकि राज्य में अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। प्रदेश में अब तक लगभग 17 लाख किसानों का धान सरकार खरीदी कर चुकी है। जब धान खरीदी का लक्ष्य 80 फीसदी पूरा हो गया तब भाजपा को किसानों की सुध आ रही है। 

12 Jan 2021 05:30PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, जो वालपोई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विवादास्पद आईआईटी-गोवा परिसर स्थापित करने का प्रस्ताव है, उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मेलौलीम गांव में परियोजना को रद्द करने और कहीं और स्थानांतरित करने के लिए लिखा है।
एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए, राणे ने शुरू में गांवों में विकास लाने के लिए इस परियोजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि अगर हम आईआईटी लाते हैं, तो गांवों में विकास होगा। लेकिन आज, मैं देख रहा हूं कि बहुत से लोग उत्तेजित और परेशान हैं। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि हम अब यहां आईआईटी नहीं चाहते हैं।

12 Jan 2021 04:46PM,
by: Ashna Ali