जगदलपुर :छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 82 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।

feature-top

महिला आयोग की अध्यक्ष नायक रहेंगी जगदलपुर प्रवास पर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक 17 और 18 जनवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे 17 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और स्थानीय विश्राम भवन में ठहरेंगी। 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के पश्चात शाम पांच बजे से विश्राम भवन में आमजनों से मुलाकात करेंगी। इसके पश्चात् वे 18 जनवरी को ही शाम 6 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

feature-top