15 Jan 2021
कवर्धा : प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, एवं पर्यावरण मंत्री ने गुरूवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जिले के बिरकोना के मॉडल गौठान स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार प्रदेश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला स्व. सहायता समूहों के आर्थिक उन्नति, किसानों के आर्थिक प्रगति के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही है।
15 Jan 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : राज्य शासन की डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के उपचार और कोविड टेस्ट की दरें निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि राज्य के निजी अस्पतालों में लैब में गैर योजनांतर्गत कोविड-19 टेस्ट की दरें और संक्रमित व्यक्ति के उपचार के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है।
15 Jan 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: विकासखंड कुसमी के धान उपार्जन केंद्र में अवैध तरीके से धान खपाने का प्रयास बिचौलियों के दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसके खिलाफ नोडल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिचौलियों का धान जप्त किया जा रहा है । धान उपार्जन केंद्र कुसमी के नोडल अधिकारी अभिषेक पांडे की सक्रियता के कारण कई बिचौलियों को मुंह की खानी पड़ी है। इसी तारतम्य में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त करने के आधार पर मदगुरी निवासी करमु पिता मिठुआ ने 85 बोरी धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र कुसमी लाया गया था। जिसमें से 40 बोरी आनंद पिता मसीह शाहपुर ग्राम पंचायत राम नगर विकास खंड कुसमी के धान खपाने का प्रयास किया गया। किंतु नोडल अधिकारी अभिषेक पांडे , समिति प्रबंधक विजय कुमार बेसरा और खरीदी प्रभारी सुनील सिंह की सक्रियता के कारण धान पकड़ लिया गया। साथ ही कमलापुर निवासी व्यापारी शिव कुमार जसवाल पिता ठाकुर प्रसाद 32 बोरी धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र कुसमी लाया गया था। जिसे गांव के जगदेव के खाते में खपाने का प्रयास किया गया जिसे सक्रियता के साथ पकड़ लिया गया साथ ही फूड अधिकारियों को बुलाकर कोचिया धान जप्त किया गया। अवैध तरीके से धान खापाने की कोशिश, धान जप्त
15 Jan 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर :छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 82 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।
15 Jan 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने दूरसंचार, हवाई अड्डों और फार्मा जैसे कम से कम सात मुख्य क्षेत्रों में शक्ति की एकाग्रता की जांच करते हुए विस्तृत जांच शुरू की है। सीसीआई के चेयरपर्सन अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, "लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिस्पर्धा जीवंत बनी रहे और पर्याप्त खिलाड़ी हों जो रियायतों के पुरस्कार में भाग ले सकें।"
15 Jan 2021 01:38PM, by: Ashna Ali
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे पहले खुद टीका लगवाएं। उन्होंने कहा, "मैं [उनसे] कोविड -19 टीकाकरण शुरू करने का आग्रह करता हूं, ताकि राज्य के लोगों के मन में कोई संदेह न रहे।" विशेष रूप से, देशव्यापी टीकाकरण अभियान का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 जनवरी को किया जाएगा।
15 Jan 2021 01:38PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




