- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 20 जनवरी का दिन
इतिहास में 20 जनवरी का दिन
20 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
2020 - जे. पी. नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुने गये। वे भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य में तीन राजधानी बनाने के संबंधी बिल को मंजूरी दे दी। वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद यह बिल विधानसभा में पेश किया था। इस बिल के अनुसार, विशाखापट्टनम को कार्यकारी, अमरावती को विधायी और कुर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाया जाएगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और इसका नेतृत्व करने के लिए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘क्रिस्टल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
ईआईयू द्वारा 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान फिसल कर 51वें स्थान पर आ गया।
2018 - भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।
2010 -
गुरुदत्त की फ़िल्मों 'चौदहवीं का चाँद', 'काग़ज़ के फूल' और 'साहब बीवी और ग़ुलाम' आदि को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 1969 में शुरू हुए 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया।
एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा 'जापान एयरलांइस' ने खुद को दीवालिया घोषित किया।
भारत में 'मोबाइल पोर्टेबिलिटी' सेवाओं की शुरुआत हुई।
2009 - बराक ओबामा ने अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
2008 -
बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड़' प्रदान किया गया।
पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक निदेशक निसार ख़ान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की।
2007 - अफ़ग़ानिस्तान में सीमान्त गांधी के नाम पर संग्रहालय स्थापित किया गया।
2006 - नासा ने प्लूटो के बारे में और जानकारी के लिए न्यूहोराइजन यान को प्रक्षेपित किया।
2005 - कांचीपुरम में एक और मठ के मैनेजर की लाश बरामद।
2001 - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
1990 - सोवियत सैनिकों ने अजरबैजान की राजधानी बाकू पर धावा बोला, अनेक लोग मारे गए।
1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1982 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावकारी हुआ।
1980 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया।
1977 - जिम्मी कार्टर सं.रा.अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1972 - अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बना।
1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय 'केंद्रशासित प्रदेश' के रूप में हुआ।
1968 - इराक के राष्ट्रपति आरिफ़ हटा दिये गए।
1964 - अमेरिका में 'मीट द बीटलेस' जारी हुआ।
1961 - 'जॉन एफ केनेडी' ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1958 - नाटो के प्रक्षेपात्रों की तैनाती की सुविधा न देने की स्थिति में यूनान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाने की धमकी सोवियत संघ ने दी।
1957 -
भारत की पहली 'परमाणु भट्टी अप्सरा' का उद्घाटन हुआ।
भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबन्ध लगाये जाने के बाद दक्षिण अफ़्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहाँ सुविधाएँ नहीं देने की घोषणा की।
वामपंथी नेता गोलुल्का ने पोलैंड में संसदीय चुनाव जीता।
1952 - ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्मायलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया।
1950 - दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ।
1949 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा।
1942 - जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया।
1925 - सोवियत संघ और जापान के बीच सहयोग समझौता हुआ।
1920 - अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना।
1892 - पहली बार बास्केट बॉल खेला गया।
1887 - अमेरिकी सीनेट ने 'पर्ल हार्बर' को नौसैनिक अड्डा बनाने की अनुमति दी।
1860 - डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल किया।
1841 - प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया।
1840 - डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी।
1839 - चिली ने पेरु, बोलीविया की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया।
1817 - 'कलकत्ता हिन्दू कॉलेज' की स्थापना हुई।
1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1915 - ग़ुलाम इशाक़ ख़ान पाकिस्तान के राष्ट्रपति
1920 - इतालवी फ़िल्म निर्देशक 'फ़ेडरिको फ़ेलिनी' का जन्म हुआ।
1926 - कुर्रतुलएन हैदर, भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार
1940 - कृष्णम राजू, भारतीय अभिनेता और राजनेता
1945 -अजीत डोभाल, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
1979 - मिलिन्द केशव,
1947 - स्वयं प्रकाश - हिंदी साहित्यकार थे।
1948 - रतन थियम, प्रसिद्ध नाटककार एवं रंगमंच निदेशक
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
