20 Jan 2021

Generic placeholder image

सुकमा : छत्तीसगढ़ राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बस्तर संभाग के दन्तेवाड़ा एवं बस्तर जिले से मृत पक्षियों के सेम्पल जो जांच के लिए राज्य स्तरीय रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए थे उसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकना आवश्यक है। जिसके लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी नजर रखने और पक्षियों में किसी भी प्रकार के बीमारी या असामान्य लक्षण अथवा पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अन्तर्गत शासकीय, अशासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्रों एवं पोल्ट्री व्यवसायिक केन्द्रों का सर्विलेंस करने, संबंधित को जैव सुरक्षा के नियमों के अवगत कराते हुए उनका पालन कराने, जिले में पशुधन विकास, स्वास्थ्य एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने और भारत सरकार में गाईड लाईन्स में दिए गए सैम्पल साईज का पालन करते हुए नमूने एकत्र कर पाक्षिक अंतराल में जिला पशु चिकित्सालय सुकमा को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विकारीय सामग्री विक्रय करने वाले बाजार वीट मार्केट, पोल्ट्री मार्केट, चैन सप्लाई क्षेत्र, बतख पालन वाले क्षेत्र एवं जंगली अप्रवासी पक्षियों के इलाके में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बर्ड फ्लू संक्रमण के नियंत्रण के लिए स्थापित हुआ कन्ट्रोल रूम

20 Jan 2021 03:45PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर :राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की गई है। सरकारी अस्पताल में की गई यह प्रदेश की पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अस्पताल पहुंचकर इस उपलब्धि के लिए वहां के डॉक्टरों को बधाई दी। उन्होंने ओपन हार्ट सर्जरी के बाद स्वस्थ होने वाली मरीज सुनीता सिंह से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। दिल में छेद की समस्या लेकर एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट आईं श्रीमती सुनीता सिंह का एसीआई के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में एवं हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जन डॉ. निशांत सिंह चंदेल के सहयोग से एएसडी क्लोज़र के माध्यम से सफल उपचार किया गया है। अब वे पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौटने के लिए उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी

20 Jan 2021 03:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा शहर में स्थित आरोग्य मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियक आईसीयू ईकाई का लोकार्पण किया और हॉस्पिटल का अवलोकन किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है कहा कि कॉर्डियक आईसीयू के शुभारंभ होने से छिंदवाड़ा जिले के हृदय रोगियों को सुविधा होगी और उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक-स्वास्थ्यकर्मियों ने जिस समर्पण भाव से सेवा की और इस संक्रमण का सामना किया, वह सराहनीय हैं। मुझे यह बताया गया है कि इस अस्पताल में कोरोना संक्रमण का टीकाकरण भी होगा। इसके लिए मैं अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देती हूं। यह खुशी की बात है कि सरकारी अस्पताल के अलावा निजी हॉस्पिटल में यह सुविधा उपलब्ध है। सुश्री उइके ने कहा कि कोरोना संक्रमण का वैक्सिन आ गया है, मगर फिर भी हमें सावधानी बरतनी है, मास्क पहनना और दो गज की दूरी इत्यादि मानदंडों का पालन करना है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अजय मोहन वर्मा ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से इलाज की सुविधा है। पिछले दिनों निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कई मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक दीपक खंडेलवाल तथा अन्य चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

20 Jan 2021 03:11PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 वाशिंगटन : अमेरिका में भले सत्‍ता में बदलाव हो रहा है, चीन और पाकिस्‍तान के प्रति उनकी नीतियां पहले पहले जैसी रहने वाली हैं। इससे दोनों देशों को करारा झटका लगा है। शपथ ग्रहण से पूर्व जो बाइडेन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ सीमा विवाद कर रहे चीन के खिलाफ अमेरिकी सख्‍ती ट्रंप प्रशासन की तरह से ही जारी रहेगी। वहीं पाकिस्‍तान को भी बाइडेन प्रशासन ने कुख्‍यात संगठन लश्‍कर ए तैयबा और अन्‍य भारत विरोधी आतंकवादियों को पालने के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगाह किया है। नामित रक्षा मंत्री ने सांसदों को बताया कि बिडेन प्रशासन का उद्देश्य भारत के साथ अमेरिका की रक्षा साझेदारी को जारी रखना है। 

20 Jan 2021 02:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, वन क्षेत्रों के समूहों द्वारा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से तैयार किए जा रहे उत्पादों जैसे शहद, वनौषधि, बस्तर शिल्प की कलाकृतियां, हैण्डलूम वस्त्र, कोसा वस्त्र जैसे विशिष्ट उत्पाद शहरी क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के लिए ‘‘सीजी मार्ट‘‘ प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हो और इसका लाभ उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट पहले राजधानी रायपुर, फिर संभाग और जिला स्तर पर प्रारंभ किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में तेलघानी से सरसों, अलसी, राई आदि के तेल भी बिक्री के लिए रखे जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल में ही तेलघानी बोर्ड के गठन का फैसला लिया गया है।

20 Jan 2021 01:56PM,
by: Thaneshwar sahu