राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021 पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान वह विपक्षी दलों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार की योजनाएं केवल गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं, न कि किसी दामाद के लिए। गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष किसान आंदोलन और कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिशों में लगा हुआ है। इसको लेकर पीएम मोदी ने गुरुवार को सरकार का पक्ष रखा। इसके बावजूद विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है।

feature-top

इस बीच, आज बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो स्पष्ट रूप से अनुभव, प्रशासनिक क्षमताओं और उस जोखिम को भी दर्शाता है जिसे पीएम ने अपने लंबे निर्वाचित कार्यकाल के दौरान- इस देश के सीएम और पीएम के रूप में- विकास, विकास और सुधारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर किया है।

feature-top