12 Feb 2021
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 229 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 267 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,287 है। राजधानी रायपुर में आज 82 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं आज 6 लोगों की मौत हुई है ।
12 Feb 2021 04:29PM,by: Thaneshwar sahu
लोकसभा की कार्यवाही बजट सत्र के पहले भाग के आखिरी दिन शनिवार को सुबह दस बजे से ही शुरू हो जाएगी। कोविड-19 के संकट के चलते इस सत्र में अब तक निचले सदन का कामकाज शाम चार बजे से शुरू हो रहा था जो रात नौ बजे तक चलता था। दूसरी ओर, 13 फरवरी को राज्यसभा की कार्यवाही रद कर दी गई है। कल सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होगी। वहीं भाजपा द्वारा अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी किया गया है। लोकसभा में 13 फरवरी यानी शनिवार को कुछ महत्वपूर्ण बिजनेस बिल पर चर्चा होगी और सदन में पास किया जा सकता है। पार्टी ने लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों से अनुरोध है कि वे कल सुबह 10 बजे से दिन भर सदन में सकारात्मक रूप से उपस्थित रहें और सरकार के पक्ष का समर्थन करें।
12 Feb 2021 04:14PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर : अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय कांकेर ने टैक्स पेनाल्टी और ब्याज वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। जिला परिवहन अधिकारी कांकेर ऋषभ नायडू द्वारा करीब 305 बकायादारों को सात दिनों के भीतर टैक्स, ब्याज, पेनाल्टी जमा करने नोटिस जारी किया गया है। परिवहन विभाग ने बकायादारों के लिए एकमुश्त निपटान व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। वाहन स्वामी 31 मार्च तक बकाया जमा कर छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
12 Feb 2021 03:42PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 फरवरी को रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के ग्राम अल्दा (तिल्दाराज) में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें महाधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.15 बजे अल्दा (तिल्दाराज) तहसील तिल्दा पहुंचेंगे और वहां महाधिवेशन में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे रायपुर लौट आएंगे।
12 Feb 2021 03:42PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के ऐतिहासिक निर्णय से छत्तीसगढ़ मुस्कुरा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 74.48 करोड़ का गोबर खरीदा है। देश में पहली राज्य सरकार है जो इतनी बड़ी मात्रा में गोबर की खरीदी कर रही है। सरकार पशुपालकों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदती है। कोई सोच भी नहीं पाये थे लेकिन वह कार्य कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार के दूरदर्शिता निर्णय के कारण गढबों नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। कांग्रेस के सरकार जो कहती है वो वादा पूरा करती है। केन्द्र की भाजपा सरकार तो सिर्फ जुमलों की सरकार है जो पानी में ही पकौड़ा तलता है। गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के लिये बना वरदान : वंदना राजपूत
12 Feb 2021 03:07PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बढ़िया माध्यम है, स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं। डॉ. महंत यहां बिलासपुर जिले के तखतपुर में स्वर्गीय ठाकुर बलराम सिंह की स्मृति में जेएमपी महाविद्यालय खेल परिसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करने की क्षमता रखते हैं
12 Feb 2021 03:07PM,by: Thaneshwar sahu
भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के गुर्गे देश और कानून के लिए खतरनाक मांगों को मनवाने की जिद पर अड़े हुए हैं। इनकी मुख्य मांग जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने-जुलने की छूट देने की है। वे यह भी चाहते हैं कि जेल परिसर में इन्हें घूमने-फिरने की आजादी दी जाए। सिमी गुर्गो की यह मांग इसलिए खतरनाक है क्योंकि साथियों से मेल-मुलाकात में ये किसी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।
12 Feb 2021 02:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों को लाभदायी खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी माली हालात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 1036 करोड़ रूपए की चिराग परियोजना के लिए आज नई दिल्ली में एमओयू हुआ। विश्व बैंक सहायतित 6 वर्षीय चिराग परियोजना बस्तर संभाग के 7 जिलों के 13 विकासखण्डों तथा मुंगेली जिले के मुंगेली विकासखंड के 1000 गांवों में क्रियान्वित की जाएगी।
12 Feb 2021 02:07PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









