रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट के चौथे दिन आज प्रश्नकाल में धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि चावल जमा करने की तारीख बढ़ाने के बावजूद चावल जमा नहीं हो सका। विभाग क्या कर रहा था? कितना चावल जमा करना था, कितना चावल जमा कर पाए?क्या वजह रही समय सीमा के अनुसार चावल नहीं जमा हो सका।

धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा

feature-top

रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट के चौथे दिन आज प्रश्नकाल में धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि चावल जमा करने की तारीख बढ़ाने के बावजूद चावल जमा नहीं हो सका। विभाग क्या कर रहा था? कितना चावल जमा करना था, कितना चावल जमा कर पाए?क्या वजह रही समय सीमा के अनुसार चावल नहीं जमा हो सका।

विपक्ष के सवाल पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने जवाब दिया। कहा कि 28 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करना था, कस्टम मीलिंग में देरी की वजह से जमा नहीं हो सका। लगभग ढाई लाख मीट्रिक टन चावल जमा नहीं हो सका। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया। इस दौरान सदन में ही मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच बहस हुई।


feature-top