25 Feb 2021

Generic placeholder image

 उत्तर बस्तर कांकेर : केन्द्र, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्यवेक्षण के लिए गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उनके द्वारा बैठक में विभागवार एवं एजेण्डावार समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का ध्यान रखें, कार्यों में किसी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विकास कार्यों के लिए समन्वय बनाकर कार्य करें। सांसद श्री मण्डावी द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, पोषण पुनर्वास केन्द्र और नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी किया गया।

25 Feb 2021 03:05PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चिटफंड कंपनी के मामले में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कहा है कि भाजपा अपनी 15 साल की सरकार के कार्य पर नजर डाल लें। भाजपा द्वारा फर्जी चिटफंड कंपनियों को 15 साल तक संरक्षण देने और जनता के धन की लूट के लिये प्रोत्साहित करने के कुकृत्य को छुपाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनी निवेशकों एवं अभिकर्ताओं के पैसे वापस दिलाने हेतु लगातार काम कर रहे है। राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है एवं चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करते हुये 17 हजार निवेशकों को 7 करोड़ रू. की राशि वापस भी दी जा चुकी है। भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लूटेरों का साथ दिया।

25 Feb 2021 02:34PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 27 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल सामूहिक विवाह का आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिलों के विभिन्न स्थानों पर एक साथ 3 हजार 300 जोड़ियां विवाह बंधन में बंधेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मंडल के सदस्य, सांसद,विधायकगण और कई जनप्रतिनिधि रायपुर के बूढ़ा तालाब के समीप सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में शामिल होंगे और राज्य में पहली बार डिजीटल माध्यम से अन्य जिलों में दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले वर-वधुओं को आर्शीवाद देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वर-वधुओं से ऑनलाईन बातचीत भी की जायेगी। सामूहिक विवाह का आयोजन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।

25 Feb 2021 02:07PM,
by: Thaneshwar sahu