- Home
- टॉप न्यूज़
- बालोद
- बालोद : जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर
बालोद : जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् टीकाकरण के प्रथम डोज के लिए शेष बचे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से संक्रमित कोमार्बिडिटी मरीज, गंभीर मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को होम आइसोलेशन की अनुमति न दी जाए। उन्हें कोविड केयर सेंटर या कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीज की नियमित स्वास्थ्य की जानकारी लें। कलेक्टर ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कोरोना सैम्पल लेकर जाॅच किया जाए।
कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन व माईक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित वाले क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एस.डी.एम., तहसीलदार व सर्विलेंस टीम उक्त क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करें। नियमों का उल्लंघन करने वालांे पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिले में 27 मई से विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की छूट प्रदान की गई है। जिसमें कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन अनिवार्य है। उन्होनें कहा कि जिले के नागरिक घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकले, मास्क अवश्य पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले स्थानों में रेडक्रास के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आगामी बारिश के दिनों में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मौसमी बिमारियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, कोविड-19 के टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के.सोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
