26 May 2021

Generic placeholder image

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् टीकाकरण के प्रथम डोज के लिए शेष बचे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शतप्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से संक्रमित कोमार्बिडिटी मरीज, गंभीर मरीज एवं गर्भवती महिलाओं को होम आइसोलेशन की अनुमति न दी जाए। उन्हें कोविड केयर सेंटर या कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाए। होम आइसोलेशन वाले मरीज की नियमित स्वास्थ्य की जानकारी लें। कलेक्टर ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में कैम्प लगाकर शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कोरोना सैम्पल लेकर जाॅच किया जाए।

26 May 2021 04:13PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

लॉकडाउन में थोड़ी छूट से बाजारों एवं बैंकों में उमड़ी भीड़ से प्रशासन चिंतित है। इस पर आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि आप सभी कोविड के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें नही तो और भी भयावह स्थिति निर्मित होंगी। उन्होंने दो टूक कहा अगर ऐसी ही स्थिती बनी रहीं और हम अपनें स्वभाव में परिवर्तन ना करें तो तीसरी लहर आने में जरा भी देर नही लगेगीं। तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच में इस तरह लापरवाही निश्चित ही हम सब पर भारी पड़ेगी।और इसका खमियाजा पूरे समाज को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में भीड़ कर रहें है। जिससे ना केवल कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन बल्कि हम संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रहें हैं। संक्रमण के विस्तार को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नही है। प्रत्येक व्यक्ति का भी यह कर्तव्य है कि अपनें एवं पूरे समाज के लिए इन नियमों का पालन करें।आप सब के सहयोग एवं लगभग महीनें भर से ऊपर लॉक डाउन से जिलें में संक्रमण की दर में बड़ी मुश्किल से कमी आयी है। जिसे यथासंभव हमें बनाये रखना है। इसके लिए आप सब का सहयोग अति आवश्यक है। आज की स्थिती में जो संक्रमण दर अप्रैल माह में लगभग 46 प्रतिशत था अब वह घटकर महज 4 प्रतिशत रह गया है। इसका यह मतलब नही है कि अब कोरोना नही होगा। अगर हमारे बीच कोई 1 भी संक्रमित व्यक्ति रहेगा तो उसे 1 से 100 बनने में देर नही लगती है। इसके लिए हमें कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ ही कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क की अनिवार्यता एवं साबुन से हाथ धोना,सेनेटाइजर का सतत उपयोग शामिल है। सभी व्यपारियों बंधुओं से भी आग्रह हैं कि आप अपनें दुकानों में भी अनिवार्य रूप से इन नियमों का पालन करें एवं ग्राहकों को भी प्रेरित करें।

26 May 2021 03:14PM,
by: Vikash Kumar