Babuaa Desk

Generic placeholder image

अयोध्या विवाद को बनाया मुद्दा: यह आंदोलन अयोध्या के राम मंदिर में दान में दी गई राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के विवाद को लेकर शुरू किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) कर रही है। भाजपा पर तीखा हमला: उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने "हिंदुओं को सम्मोहित" कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर हिंदुओं को लूटने और राजनीति के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल: आंदोलन को धार देने के लिए ठाकरे और उनके समर्थकों ने बैठक में सार्वजनिक रूप से राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और मारुति स्तोत्र का पाठ किया।

06 Jul 2026 01:18AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 21 करोड़ 67 लाख रुपए के 67 कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ 34 लाख रुपए लागत के 29 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन व लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन एवं पर्यावरण तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

05 Jul 2026 02:47PM,
by: Babuaa Desk