नेपाल सीमा पर चीन अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। नेपाल के अंदर भारत के सीमावर्ती इलाकों में बौद्ध धर्म का प्रचार, रेडियो के जरिए एजेंडा सेट करना, चीनी भाषा का प्रशिक्षण आदि अलग-अलग गतिविधियों से चीन अपनी पैठ बनाने की मुहिम में जुटा है। कई जगहों पर नेपाल की जमीन हड़पने की गुपचुप कोशिश का खुलासा खुफिया एजेंसियों ने किया है। खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, नेपाल के करीब सात जिलों में चीन द्वारा अपना वर्चस्व बढ़ाकर भारत विरोधी गतिविधियों की जमीन तैयार करने की जानकारी एजेंसियों को मिली है। चीन नेपाल के शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया, सोशल सेक्टर के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने में लगा है। नेपाल के कई स्कूलों के पाठ्यक्रम में चीनी भाषा के कोर्स पढ़ाए जा रहे है। नेपाल के कई अखबारों और रेडियो स्टेशन के माध्यम से चीन की प्रशंसा का एजेंडा तय किया जाता है। नेपाली मीडिया के जरिए भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता है।
16 Oct 2022 02:19AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से साल भर पहले पार्टी ने सरकार और संगठन की व्यापक समीक्षा करनी शुरू कर दी है। भाजपा अभी राज्य में सत्ता में है, पर वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गई थी। बाद में जोड़-तोड़ कर उसने सत्ता हासिल की है। ऐसे में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सारे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
16 Oct 2022 02:19AM,by: Imran Khan
भारत ने गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के मामले में देश में बने चार कफ सिरप से जुड़ाव संबंधी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से साझा की गई क्लीनिकल जानकारी को अपर्याप्त बताया है। डब्ल्यूएचओ की ओर से भेजी गई रिपोर्ट की जांच कर रही केंद्र सरकार की ओर से गठित कमेटी ने कहा कि संगठन को मामले से जुड़ी और विस्तृत जानकारी भेजनी चाहिए थी। समिति ने कहा है कि शवों से जुड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संगठन की ओर से साझा की जा सकती थी। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) वी जी सोमानी ने शनिवार को डब्ल्यूएचओ को इस बात की जानकारी दी। डब्ल्यूएचओ के रुतेंडो कुवाना ने 13 अक्टूबर को डीसीजीआई को पत्र लिखकर चार कफ सिरप की निर्माता कंपनी सोनीपत स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स की जांच मामले में प्रगति से अवगत कराने को कहा था। डॉ सोमानी ने ई-मेल से भेजे जवाब में शनिवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है, जो प्रतिकूल घटना रिपोर्ट के विवरण और डब्ल्यूएचओ द्वारा साझा किए गए या साझा किए जाने वाले सभी संबंधित विवरणों की जांच और विश्लेषण करने तथा इसके अनुरूप सिफारिश करने के लिए है।
16 Oct 2022 02:19AM,by: Imran Khan
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के कला संकाय में बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे 40 छात्रों और शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाम समर्थित आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने दावा किया है कि हिरासत में लिए गए छात्रों की संख्या अधिक है और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों-शिक्षकों को पुलिस ने पीटा और हाथापाई की
16 Oct 2022 02:19AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने देश में जो योगदान दिया है, उसकी बहुत प्रशंसा की जाती है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के साथ तालमेल बैठाया। कलाम की गिनती देश के अग्रणी वैज्ञानिकों में होती है। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुई हैं। मोदी ने डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि
16 Oct 2022 02:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






