Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका का निधन छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका लता खापर्डे का गुरुवार सुबह हृदयघात से उनका निधन हो गया। उनके असामायिक निधन की खबर से लोक कलाकारों और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक जगत में शोक का माहौल है। स्थानीय भरकापारा की रहने वाली लता खापर्डे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। लता खापर्डे ने अपने गायिकी से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई थी। देश-विदेश में उन्होंने कई कार्यक्रम किए। उन्होंने मशहूर बॉलीवुड कलाकार आमिर खान के पीपली लाइव फिल्म में भी सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। साथ ही उन्होंने हबीब तनवीर के थियेटर से जुडक़र कई नाटकों में बेहतरीन अभिनय किया। लता खापर्डे बचपन से ही लोक कला से जुड़ी रही और 6 साल की उम्र में उन्होंने लोक कला के क्षेत्र में कदम रखा। इधर लंबे समय तक वह गोदना सांस्कृतिक मंच से भी जुड़ी रही। उन्होंने निधन से दो दिन पहले ही कुछ गानों की रिकार्डिंग की थी। आज दोपहर बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका लता खापर्डे का निधन

22 Sep 2022 07:55AM,
by: Imran Khan