राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत गुरुवार को अचानक दिल्ली की कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान उन्होंने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। यही नहीं इसके बाद मोहन भागवत मस्जिद के पास ही चलने वाले मदरसे में भी पहुंच गए और छात्रों से बात की। मदरसा के छात्रों को भागवत की सीख
23 Sep 2022 01:34AM,by: Imran Khan
ईरान की सदाचार पुलिस के हाथों कथित तौर पर महिला की मौत से बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ईरान को अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करा पड़ रहा है। इस घटना को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं और राजधानी तेहरान तक में प्रदर्शनकारियों की ईरान के सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई हैं। विरोध प्रदर्शनों को बढ़ता देख ईरान ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा कई जगहों पर इंटरनेट एक्सेस भी बैन कर दिया है। महिला की मौत से क्यों जल रहा ईरान?
23 Sep 2022 01:32AM,by: Imran Khan
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार? मनीष तिवारी और कमलनाथ भी लड़ सकते हैं चुनाव कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कौन लड़ेगा और कौन नहीं अभी स्पष्ट तो नहीं हो पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब इस कड़ी में मनीष तिवारी और कमलनाथ का भी नाम जुड़ गया है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के कितने दावेदार?
23 Sep 2022 01:32AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से दो अक्टूबर के दिन तमिलनाडु के 51 स्थानों पर जुलूस निकाले जाने का रास्ता साफ हो गया है। मद्रास हाई कोर्ट के गुरुवार संघ के पदाधिकारियों की ओर से दायर एक रिट याचिकाओं के एक बैच की सुनवाई करते हुए कुछ शर्तों के साथ जुलूस निकालने को अनुमति दे दी है। मिडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट पुलिस को 28 सितंबर से पहले जुलूस के लिए रूट तय करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़ी शर्तों के साथ अनुमति देने का निर्देश दिया है। याचिका में राज्य के कई जिलों में संघ की वर्दी पहनकर मार्च निकालने की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में देगी।
23 Sep 2022 01:32AM,by: Imran Khan
नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से श्रीकांत त्यागी को जमानत मिली है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब श्रीकांत त्यागी जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी का आरोपी श्रीकांत त्यागी 9 अगस्त से ही जेल में बंद है।
23 Sep 2022 01:31AM,by: Imran Khan
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने रिंडा के सहयोगी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी कवर रणदीप सिंह उर्फ खारौद पंजाब का 'ए' कैटेगरी का अपराधी है और दो साल से अधिक समय से वॉन्टेड था। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब का रहने वाला कवर आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का करीबी साथी है।
23 Sep 2022 01:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







