भिलाई के चखना सेंटरों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने करीब 13 ठिकानों पर की कार्रवाई करते हुए शराब पीते हुए 105 लोगों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा यहां पर अवैध चखना सेंटरों को बंद कराया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में खुद दुर्ग SP भी रेड कार्रवाई में मौजूद रहे हैं।
07 Nov 2022 06:59AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की बेंच ने संविधान के 103 वें संशोधन अधिनियम 2019 की वैधता को बरकरार रखा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 10% EWS आरक्षण प्रदान किया गया है। तीन न्यायाधीश ने अधिनियम को बरकरार रखने के पक्ष में जबकि चीफ जस्टिस और एक न्यायाधीश ने इसपर असहमति जताई। जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने EWS आरक्षण के फैसले को सही ठहराया। वहीं चीफ जस्टिस यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट ने इससे असहमति जताई। EWS संशोधन को बरकराकर रखने के पक्ष में निर्णय 3:2 के अनुपात में हुआ।
07 Nov 2022 06:57AM,by: Imran Khan
एयर एशिया का एक विमान रविवार को रनवे से लौटा गया। दरअसल, पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 रनवे पर तो आई पर तकनीकी खराबी के कारण टेक-ऑफ रद्द करना पड़ा और फ्लाइट वापस बे में लौट गई। कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि फ्लाइट में हुई देरी की वजह से लोगों को असुविधा हुई। इसके लिए हमें खेद है।
07 Nov 2022 02:07AM,by: Imran Khan
ओडिशा में 650 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये लोग ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित गांवों के रहने वाले हैं। हथियार डालने वाले नक्सलियों में ज्यादातर मलकानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल की स्थानीय ग्राम समितियों या चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हैं। यह इलाका ओडिशा का लाल गलियारा माना जाता था। बता दें कि चेतना नाट्य मंडली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा संगठन है।
07 Nov 2022 02:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









