Imran Khan

Generic placeholder image

तमिलनाडु के कुड्डालोर समेत तीन शहरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को 'रूट मार्च' निकाला गया। वहीं, दक्षिणपंथी संगठन के इस कदम के विरोध में विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) ने लोगों के बीच 'मनुस्मृति' की प्रतियां वितरित कीं। कुड्डालोर, कल्लाकुरिचि और पेराम्बलूर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच इस मार्च में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरी वर्दी (सफेद शर्ट और खाकी पैंट) में हिस्सा लिया। आरएसएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि संत वल्लालर (1823 से 1874) की 200वीं जयंती, महात्मा गांधी की 153वीं जयंती और आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में यह मार्च निकाला गया। मार्च के बाद सार्वजनिक सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, सीके के संस्थापक अध्यक्ष थोल तिरुमावालावन ने यहां मनुस्मृति की प्रतियां वितरित कीं। साथ ही कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु में 'मनुस्मृति' के चुनिंदा हिस्से की एक लाख प्रतियां वितरित की हैं।

07 Nov 2022 01:16AM,
by: Imran Khan