गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड 30 सितंबर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी 50 में श्री सीमेंट लिमिटेड की जगह लेगी। आपको बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज, गौतम अडानी समूह की प्रमुख कंपनी है। यह अडानी समूह की दूसरी कंपनी होगी जो निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल होगी। इससे पहले अडानी पोर्ट की एंट्री हो चुकी है।
02 Sep 2022 12:46AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गणेश चतुर्थी के मौके पर गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर के आवास पहुंचे. सीएम शिंदे ने कहा कि वह भगवान गणेश की पूजा करने के लिए नार्वेकर के आवास पर गए थे. लेकिन मुख्यमंत्री के नार्वेकर के घर जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि उन्हें उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है.
02 Sep 2022 12:45AM,by: Imran Khan
वित्त मंत्रालय ने खाद्य तेल आयात पर रियायती सीमा शुल्क को मार्च, 2023 तक और छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। इस कदम का मकसद खाद्य तेलों की घरेलू आपूर्ति को बढ़ाना और कीमतों को नियंत्रण में रखना है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने कहा, ‘‘कच्चे पाम तेल, आरबीडी पामोलिन, आरबीडी पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, कच्चे सूरजमुखी तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर मौजूदा शुल्क संरचना 31 मार्च, 2023 तक अपरिवर्तित रहेगी।’’
02 Sep 2022 12:45AM,by: Imran Khan
भारत सरकार की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपनी दो सहयोगी कंपनियों भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) की लिस्टिंग पर विचार कर रही है. ये संकेत CIL की 48वीं सालाना आम सभा (AGM) में शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने दिए. इसके साथ ही उन्होंने ये इशारा भी किया कि आने वाले दिनों में कंपनी कोयले की कीमतों में इजाफा कर सकती है.
02 Sep 2022 12:45AM,by: Imran Khan
थर्मल पावर सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी बॉन्ड जारी कर 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी को इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है. एनटीपीसी को निजी नियोजन के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिली है. कंपनी की जनरल एनुअल मीटिंग (एजीएम) में इस बात की मंजूरी मिली है. एजीएम के नोटिस में बताया गया कि एक या अधिक किश्तों में जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, वर्किंग कार्यशील पूंजी और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को मंजूरी 29 जुलाई 2022 को दी थी।
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
दिल्ली में आज से पुरानी शराब नीति फिर से लागू हो जाएगी। नई शराब नीति पर विवाद होने के बाद दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई को इसे वापस ले लिया था। आज से लागू हो रही पुरानी शराब नीति अगले छह महीने तक लागू रहेगी। इस दौरान नए सिरे से नई शराब नीति बनाई जाएगी, इस नीति को अगले वित्त वर्ष से लागू किया जाएगा। दिल्ली में फिर लागू हुई पुरानी शराब नीति
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
तीर्थनगरी काशी में संतान कामना के स्नान पर्व सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुंड में डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा है। अस्सी के भदैनी स्थित प्रसिद्ध लोलार्क कुंड पर शुक्रवार को आस्था का मेला गुलजार होगा। गुरुवार से ही लोकआस्था का स्नान आरंभ हो गया और सैकड़ों की संख्या में दंपतियों ने लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी लगाकर वंश वृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं, पूरे परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 28 साल बाद ऐसा मौका आया है जब संतान सप्तमी व लोलार्क षष्ठी का महासंयोग बन रहा है।
02 Sep 2022 12:44AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









