Imran Khan

Generic placeholder image

अमित शाह ने खुलासा करते हुए मोदी के निजी जीवन पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी मंचों पर नरेंद्र मोदी का जीवन देखते हैं, असल में वह बेहद सादगी से जीते हैं। आप कभी उनके घर खाने पर बिना बताए चले जाइए, मोदी आपको खिचड़ी खाते और छाछ पीते दिखेंगे। आलू की सब्जी भी उनकी थाली में बहुत मुश्किल से नजर आती है। मोदी 18 घंटे काम करते हैं, रात में अगर 12:00 बजे मेरे पास किसी का फोन आता है तो मैं समझ जाता हूं नरेंद्र मोदी जी का ही होगा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू समेत प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। खिचड़ी खाते हैं मोदी-अमित शाह

27 Aug 2022 05:32PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

झारखंड में पैदा हुए ताज़ा राजनीतिक संकट के बीच यूपीए विधायकों की बैठक लगातार दूसरे दिन शनिवार को बुलाई गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता पर मंडरा रहे ख़तरे के बीच हो रही इस बैठक को काफ़ी अहम माना जा रहा है. यह बैठक शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री सोरेन के आवास पर बुलाई गई है. मीडिया में चल रही कई अटकलें यह बैठक इसलिए अहम है कि मीडिया में ख़बरें चल रही हैं कि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य ठहरा दिया है. ख़बरों के अनुसार इसकी सिफ़ारिश केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी जा रही है. यह भी दावा किया गया है कि शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करेगा. इस अधिसूचना को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष को भेजा जाएगा. यदि ऐसा होता है तो हेमंत सोरेन विधायक नहीं रह जाएंगे. फ़िलहाल वे बरहेट विधानसभा सीट से विधायक हैं. एक अन्य ट्वीट में सोरन ने लिखा, ‘‘दुर्भाग्य है हमारा, हम आदिवासियों का कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री एवं आदिवासी राष्ट्रपति ने देश के आदिवासी समाज को शुभकामना सन्देश देना भी उचित नहीं समझा. इनकी नज़र में हम आदिवासी नहीं, वनवासी हैं.’’ विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है.

27 Aug 2022 08:06AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर। तीन दिनों तक चलने वाले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पोरा त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। बहन- बेटियां तीजा का त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके का रुख कर रही हैं। माता, बहनों- बेटियों के स्वागत के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। पूरे प्रदेश से माताएं बहनें तीजा का उत्सव मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में एकत्र हो रही हैं। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का घर तिजहारिनों का मायका बन गया है। तीज त्योहार के मौके पर मायके आने वाली बहन- बेटियों के चेहरे पर खुशी और संतोष की जो मुस्कान नजर आती है वही मुस्कान यहां हर महिला के चेहरे पर नजर आ रही है।

27 Aug 2022 07:37AM,
by: Imran Khan