न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आज भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाएंगी. सीजेआई एनवी रमना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे जिसके बाद जस्टिस उदय रमेश को भारत का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. नए चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित का कार्यकाल तीन महीने से भी कम का होगा और वह आठ नवंबर को अपने पद से रिटायर होंगे.
27 Aug 2022 04:08AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद और भुज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरूवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बने नए फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह को संबोधित करेंगे।
27 Aug 2022 04:08AM,by: Imran Khan
केरल हाई कोर्ट ने अवैध धार्मिक और प्रार्थना स्थलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन्हें बंद करने का आदेश दिया है। जस्टिस पीवी कुन्हीकृष्णन की पीठ ने नूरुल इस्लाम संगम की याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के पास एक गांव में व्यावसायिक इमारत को मस्जिद में बदलने की मांग की गई थी। केरल में अस्पतालों से तीन गुना से ज्यादा पूजास्थल हैं।
27 Aug 2022 01:21AM,by: Imran Khan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार यानी आज 27 अगस्त को तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। करीब तीन बजे वारंगल के हनमकोंडा में भद्रकाली माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद तेलंगाना शहीदों के परिवारों से मिलेंगे। शाम 4.10 बजे प्रजा संग्राम यात्रा के तीसरे चरण के तहत हनमकोंडा के आर्ट्स कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा का तेलंगाना दौरा, प्रमुख हस्तियों से करेंगे मुलाकात
27 Aug 2022 01:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









