Imran Khan

Generic placeholder image

बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बावजूद एमआईटी समूह के निदेशक विश्वनाथ कराड और भाजपा विधायक रमेश कराड के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर ईडी को नोटिस जारी किया है. साथ ही कोर्ट ने ईडो को आय से अधिक संपत्ति मामले में बीजेपी विधायक रमेश कराड के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है. सामाजिक कार्यकर्ता विनायक कराड ने पुणे में एमआईटी समूह के निदेशक विश्वनाथ कराड के भतीजे भाजपा विधायक रमेश कराड सहित परिवार के पांच सदस्यों की बेहिसाब संपत्ति की जांच के लिए ईडी में शिकायत की थी. लेकिन ईडी की तरफ से उनके आवेदन पर विचार नहीं किया गया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक के खिलाफ ईडी जांच का आदेश दिया

27 Aug 2022 12:22AM,
by: Imran Khan