गौरेला पेंड्रा मरवाही: हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की खड़ी फसल चौपट हो गई है. ग्रामीण अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों को हाथियों से सुरक्षित रखने के लिए दूसरे गावों में शरण ले रहे हैं. अब स्थिति ये है कि लोग अपने घरों में रखे अनाजों को हाथियों से बचाने के लिए दूसरी जगह भेज रहे हैं. ग्रामीणों ने वन अमले को निष्क्रिय बताया है. ग्रामीणों को कहना है कि वे हाथियों को अपने गांव से खदेड़ने के लिए पटाखों और मशालों का उपयोग कर रहे हैं. हालांकि यह उपाय ग्रामीणों के लिए जानलेवा भी है.
23 Aug 2022 12:56AM,by: Imran Khan
बालोद : जिले में विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले राजनैतिक उठापटक देखने को मिल रही है. जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 122 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है. विगत 2 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में इस्तीफे का दौर चल रहा है. सबसे ज्यादा गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में यह इस्तीफा देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि यहां पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक बार पुनः कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है. बालोद जिला के गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम भन्डेरा के दो बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केदार देवांगन एवं अधराजी राम राणा सहित 122 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी को दे दिया है. जिसमें महिलाएं एवं युवा वर्ग शामिल है. बालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
23 Aug 2022 12:56AM,by: Imran Khan
रायपुर: राजधानी रायपुर के यंगस्टर्स रविवार की रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. क्योंकि रविवार को पंजाबी सिंगर जस मानक का संगीतमय आयोजन छेरीखेड़ी स्थित ललित महल में था. इस कार्यक्रम में यंगस्टर्स जस मानक के गानों पर झूमते तो दिखे, लेकिन ज्यादार युवा नशे में धुत होकर जमीन पर गिरते हुए हालत में भी पाये गये. कई यंगस्टर्स तो कार्यक्रम स्थल के बाहर सड़क पर ही ढेर हो गए. इतना ही नहीं नशे में धूत युवाओं की वजह से भगदड़ की स्थिति भी निर्मित हो गई थी.
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
बस्तर में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता की खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. पुलिस ने तेंदूपत्ता फर्जीवाड़े के आरोप में चार ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. ठेकेदारों पर आरोप है कि उसने वन विभाग को चकमा देकर तेंदूपत्ता संग्रहण में धांधली की है. आरोपियों ने ग्रामीण संग्रहणकर्ताओं को धोखा देकर अवैध रूप से लाखों रुपये का तेंदूपत्ता का संग्रहण किया. उसके बाद वन विभाग को गुमराह कर इस तेंदूपत्ता को ओडिशा में खपाने का प्रयास किया. सुकमा में तेंदूपत्ता खरीदी में फर्जीवाड़ा, चार ठेकेदार गिरफ्तार
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
सरगुजा: सरगुजा क्षेत्र में अपराध के अजब गजब तरीके सामने आ रहे हैं. कलयुग की धारणा यहां चरम पर दिख रही है. अपने सगे सबंधियों की लोग हत्या कर दे रहे हैं. एक पिता ने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया. एक व्यक्ति ने अपने बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर छोटे भाई के बेटे की ही हत्या कर दी. ऐसे मामले सरगुजा में आम हैं. पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामलों की तो लंबी फेहरिस्त है. इन सबके पीछे की मुख्य वजह सिर्फ नशा है. ज्यादातर मामलों में देखा गया की नशे की हालत में अपराध किये गये थे.
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
कांकेर : कांकेर जिले की चारामा पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी के आरोप में एक ट्रक चालक सहित दो सहयोगी धरे गए हैं. ये लोग रास्ते में पड़ने वाले दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. ट्रक वालों के साथ एक कबाड़ी व्यवसाई को भी गिरफ्तार किया गया है. ट्रक चालक और उसके दो साथी अक्सर रायपुर से जगदलपुर और जगलपुर से रायपुर जाने के वक्त सुनसान दुकानों को अपना निशाना बनाते थे. इस बार बिल्डिंग मटेरियल के दुकान में चोरी करना इन चोरों को महंगा पड़ गया. कांकेर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ट्रक चालक और उसके 2 साथी के साथ कबाड़ी व्यवसायी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी . ट्रक ड्राइवर निकला शातिर चोर, पुलिस ने तीन को दबोचा
23 Aug 2022 12:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





