Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम झीठ में हुई युवक की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले मे हत्या करने वाले कोई और नही बल्कि मृतक की मां और भाई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया था और 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीएम रिपोर्ट में मृतक लोकेश्वर ठाकुर की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई. जब इस संबंध में मां बेटा को हिरासत में लेकर पुलिस ने कडाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मां और भाई ने मिलकर की युवक की बेरहमी से हत्या

22 Aug 2022 08:42AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। दावा है कि इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो हुए हैं। कर्मचारी संगठन सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना भी शुरू कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज के भी ठप्प हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारियों ने 25 से 29 जुलाई के बीच भी एक हड़ताल की थी। उसके बाद सचिव स्तर की बातचीत के बाद 6% महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी हुआ। अधिकांश कर्मचारी संगठनों ने इसे नामंजूर कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

22 Aug 2022 08:22AM,
by: Imran Khan