साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी नेतृत्व को विभिन्न स्तरों खासकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जो प्रारंभिक अनुमान मिले हैं, उसमें राजस्थान में वह बेहतर स्थिति में है, लेकिन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन राज्यों में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि पिछली बार भाजपा तीनों में ही चुनाव हार गई थी, हालांकि बाद में उसने कांग्रेस में टूट से अपनी सरकार बना ली थी।
05 Aug 2022 01:37AM,by: Imran Khan
महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो -एन की बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट के भीतर ही 1 लाख बुकिंग हो गई है। इसके अलावा, कंपनी को बुकिंग शुरू होने के एक मिनट के भीतर 25,000 बुकिंग मिली है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी 26 सितंबर, 2022 से शुरू होगी, क्योंकि दिसंबर 2022 तक 20,000 से ज्यादा की डिलीवरी का प्लान है, जिसमें Z8L वैरिएंट को प्रायोरिटी दी जाएगी।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10T भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 10T ब्रांड का सबसे पावरफुल हैंडसेट है, जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W की सुपर वूक चार्जिंग सपोर्ट करती है।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र में कोयला ब्लॉक आंवटन में अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता और कोयला मंत्रालय में पूर्व संयुक्त सचिव के. एस. क्रोफा को अधिकतम सजा दिये जाने का एक निचली अदालत से बृहस्पतिवार को अनुरोध किया।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
विदेशी बाजारों में कारोबार का रुख सामान्य रहने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को खाद्य तेलों का आयात काफी सस्ता होने से सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पाम तेल (सीपीओ), बिनौला, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि स्थानीय त्योहारी मांग के कारण सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार द्वारा आयात के लिए विनिमय दर में कमी किये जाने से भी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट देखी गई। सीपीओ पर आयात की विनिमय दर में चार रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन पर 10 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन डीगम तेल पर पांच रुपये प्रति क्विंटल की कमी की गई है। खाद्य तेलों का आयात सस्ता होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
IT कंपनी Subex Ltd के शेयरों लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। BSE में कंपनी का स्टाॅक गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 18% की तेजी के साथ 39 रुपये के लेवल तक चढ़ गया। जियो प्लेटफाॅर्म से पार्टनरशिप के ऐलान के बाद से ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ लाॅक हो गए थे। बता दें, बीते दो दिन में अबतक Subex LTD के शेयरों में 45% की उछाल देखने को मिली है।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की एक सरकारी कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यह कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics) है। सरकारी कंपनी ने गुरुवार को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर इश्यू डिक्लेयर किया है। यानी, निवेशकों को 1 पर 2 शेयर बोनस के रूप में मिलेंगे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.67 पर्सेंट की तेजी के साथ 284.10 रुपये पर बंद हुए हैं।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
आयरन और स्टील प्रॉडक्ट्स बनाने वाली एक कंपनी ने पिछले कुछ साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड है। कंपनी के शेयर पिछले 10 साल में 15 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड के शेयरों ने इस पीरियड में 6000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 4 अगस्त 2022 को बीएसई में फिलहाल 1052.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
05 Aug 2022 12:35AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








